सेवानिवृत्त होने पर चारो कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई..

सेवानिवृत्त होने पर चारो कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई..
RO.NO. 12879/25

RO.NO. 12879/25

RO.NO. 12879/25

- महापौर व आयुक्त ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों के उज्ज्वल व सुखद भविष्य की कामना की
- सेवा निवृत्त होने पर निगम कर्मचारियों ने अपने अनुभवों को साझा किए
दुर्ग। नगर पालिक निगम के चार कर्मचारियो के रिटायरमेंट पर महापौर धीरज बाकलीवाल एवं आयुक्त लोकेश चन्द्राकर के निर्देश पर चारो सेवा निवृत्त कर्मचारियो का विदाई समारोह का कार्यक्रम मोतीलाल वोरा सभागार में आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अवसर पर महापौर धीरज बाकलीवाल,आयुक्त लोकेश चन्द्रकर, एमआईसी दीपक साहू द्वारा अधिकारी/कर्मचारियो की मौजूदगी में सेवानिर्वित्त कर्मचारी राजस्व उप निरीक्षक भुवनदास साहू,सहायक राजस्व निरीक्षक, भगतसिंह यादव,भृत्य गौरीशंकर तिवारी,भृत्य अरुण यादव को शाल श्रीफल, पुष्पमाला से सम्मानित कर प्रशस्ति पत्र प्रदान कर विदाई दी। नगर निगम के मोतीलाल वोरा सभागार में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।इस अवसर पर आरके बोरकर,जावेद अली, अध्यक्ष संजय मिश्रा, महामंत्री अनिल सिंह, बाजार अधिकारी ईश्वर वर्मा,निज सहायक आयुक्त शुभम गोइर,शशि यादव ने प्रशस्ति पत्र और उपहार भेंट करते हुए उनके किए गये कार्यो की सराहना की। वहीं नगर निगम के अधिकारियों/कर्मचारियो ने चारो सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पुष्प भेंट की। सेवानिवृत्त होने पर निगम कर्मचारियों ने अपने अनुभवों को साझा किए।

महापौर धीरज बाकलीवाल एवं आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने कहा कि अपने जीवन का आधा समय आपने निगम प्रशासन को दिया है,आने वाला समय आपका और भी बेहतर हो,निगम परिवार ऐसी कामना करता है, सेवानिवृत्त के बाद कभी भी कोई परेशानी होने पर निगम परिवार सदैव साथ होने का भरोसा उन्हें दिलाया गया।आयुक्त ने सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को निगम के हर कठिन परिस्थितियों में काम करते हुए कई उपलब्धियां हासिल किए है जिसके लिए उन्होंने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किए। 
इस दौरान नगर निगम कर्मचारी महासंघ अध्यक्ष संजय मिश्रा महामंत्री अनिल सिंह ने सभी चारो सेवा निवृत्त को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।कार्यक्रम के दौरान प्रकाश अहीर,संतोष मिश्रा, क्षमा शर्मा, हेमलता वर्मा, विनोद उपाध्यय, लवकुश शर्मा, साक्षी वर्मा, किरण अग्रवाल, योगेंद्र वर्मा, अनिल करिहार, नरेंद्र मनहरे, नारायण यादव, सुमन गुप्ता, दीपक साहू, दामिनी भुवल, गौकरण सोनी, उमेश यादव, सिद्धांत शर्मा, पवन चंद्राकर, रामखिलावन शर्मा, मुन्ना यादव, चंद्रलेखा कसार, प्रिंसी शर्मा, योगेंद्र वर्मा एवं समस्त अधिकारी/कर्मचारी रहे।