छत्तीसगढ़ में ज़मीन खिसकती देख, प्रशासनिक गुंडागर्दी पर उतरी भाजपा की हार तय है

छत्तीसगढ़ में ज़मीन खिसकती देख, प्रशासनिक गुंडागर्दी पर उतरी भाजपा की हार तय है

दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी के द्वारा लगाये जा रहे 400 पार का नारा पिछले 2 चरणों के हुए मतदान में देश की जनता ने नकार दिया, मोदी मैजिक का ढोल भी अब फट चुका है,ऐसे में अपनी ज़मीन खिसकती देख आपा खो चुकी भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के द्वारा अब फुट डालो राज करो, झूठ व भ्रम फैलाने की नीति अपनाकर प्रशासनिक गुंडागर्दी करके चुनाव जितना चाहती है ।छत्तीसगढ़ की चारो लोकसभा सीट राजनांदगाँव-कांकेर-महासमुंद व बस्तर सीट पर कांग्रेस के पक्ष में हुए एकतरफ़ा मतदान से  भाजपाइयो के रातो की नींद  हराम हो गयी है और अब वो धार्मिक उन्माद फैलाने के लिए निम्नस्तरीय बयान बाज़ी कर रहे हैं।

प्रत्याशियों को बूथ में जाने से रोका जाता है,
कांग्रेस कार्यकर्ताओं को ज़बरदस्ती जेल में डाल दिया जाना - भाजपा नेताओं द्वारा पुलिस प्रशासन के शीर्ष अफसरों को धमकाने की घटना से यह तो प्रमाणित हो रहा है कि भाजपाइयो का जुमला इस बार नहीं चल रहा है।
15 लाख हर खाते में वाला झूठ- 
प्रतिवर्ष 2 करोड़ रोज़गार देने वाला झूठ- 
500₹ में गैस सिलेंडर वाला झूठ
प्रतिव्यक्ति 7 किलो राशन काटकर 5 किलो कर दिया जाना ...
जैसे मुद्दे जनता के बीच क्रोध का विषय बना हुआ है जो भाजपा के विरुद्ध मतदान का कारण बन रहा है, इस बार प्रदेश की 11 में से 9 लोकसभा सीट कांग्रेस के पाले में आती हुई नज़र आ रही है ।