होली त्योहार को देखते हुए यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा 26 फिक्स पाइंट लगाया गया है 

होली त्योहार को देखते हुए यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा 26 फिक्स पाइंट लगाया गया है 
RO No.12784/129

RO No.12784/129

RO No.12784/129

-शराब पीकर, मोडिफाईड सायलेंसर, लापरवाहीपूर्वक, हुड़दग करते हुए वाहन चलाते पाये जाने पर वाहन होगा जप्त
-सभी 26 पाइंट पर ब्रिथएनेलाईजर मशीन से वाहन चालको की चेकिंग की जावेगी
- शराब पीकर वाहन zचलाते पाये जाने पर वाहन जप्त कर  26 मार्च 2024 को न्यायालय प्रस्तुत किया जावेगा एवं लायसेंस भी होगा सस्पेंड
-होली त्योहार पर किसी प्रकार की दुर्घटनाएं घटित न हो इसको ध्यान में रखते हुए 02 दिवस पूर्व ही वाहन चेकिंग की जावेगी
   दुर्ग। आगामी 25 मार्च को होली त्योहार को देखते हुए  जितेन्द्र शुक्ला, पुलिस अधीक्षक, दुर्ग के द्वारा यातायात पुलिस को दिये गये सख्त निर्देश पर एवं  सतीष ठाकुर,  सतांनद विध्यराज, उप पुलिस अधीक्षक, (यातायात) के नेतृत्व में निरीक्षक स्तर की टीम गठित कर यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा होली त्योहार को शांति पूर्ण बनाने के लिये 24 मार्च 2024 से लगातार वाहन चेकिंग पाइंट निर्धारित किये गये है।

वाहन चेकिंग के दौरान यदि कोई वाहन चालक शराब के नशे में, दो पहिया वाहन में तीन सवारी, बिना नंबर प्लेट, मोडिफाई सायलेंसर एवं हुड़दग करते वाहन चलाते हुए पाये जाने पर ऐसे वाहन चालक के वाहन जप्त किया जावेगा। जिसे होली के बाद  26 मार्च को  चालान काटकर छोड़ा जावेगा। संदिग्ध एवं ब्लैक फिल्म वाहनों पर विेशेष कार्यवाही की जावेगी। यातायात पुलिस द्वारा कुल-26 स्थानो पर चेकिंग पाइंट लगाया जावेगा जिसमें कुल-153 अधिकारी/कर्मचारी की ड्यूटी संपादित करेगे। सभी फिक्स पाइंट पर ब्रीथएनेलाईजर मशीन से शराब सेवन कर वाहन चलाने वाले के विरूद्ध कार्यवाही की जावेगी।