धनोरा में जलेगे नारियल नींबू की होली

धनोरा में जलेगे नारियल नींबू की होली
RO.NO. 12879/25

RO.NO. 12879/25

RO.NO. 12879/25

दुर्ग। बाबा दरबार पावन धाम धनोरा दुर्ग जिले से लगभग 6 किलोमीटर पास एवं भिलाई रिसाली से लगा हुआ एक ऐसा गांव है पुरे छत्तीसगढ़ में जहां पर नींबू नारियल पुराना कपड़ा का होली जलाया जाता है। धनोरा दुर्ग में 24 मार्च रविवार को शाम 4 बजे दरबार के सभी भक्तजन इकठ्ठा होकर फिर नाला के पास बिराजे बघुवा के मुरती में जाकर पुजा पाठ करके लालरंग के चुनरी चढ़ा कर नारियल पानफुल मिठाई हार एवं केसरईया झंडा  चढ़ा कर सभी भक्तों की खुशहाली एवं स्वस्थ्य जीवन के लिए प्राथना करेगे। फिर वापसी दरबार में आकर दरबार के श्री लक्ष्मण बाबा  एवं नंद पंडा मनोज पटेल राजू यादव एवं गज्जू रायपुरिया के द्वारा हनुमान जी एवं होलीका के पुजा पाठ करके फिर चकमक की चिंगारी से होली जलाया जायेगा। भक्तगण अपने अपने शरीर से पुराना कपड़ा नारियल नींबू उतार कर होली में डाल कर अपने अपने स्वस्थ जीवन की खुशहाली एवं मंगल कामना के लिए प्रार्थना करते हैं। फिर रात्रि में श्री राधा कृष्ण फाग एवं सेवा भंजन मंडली के भाई गुलाब साहू के मंडली द्वारा फाग गीत गाया जाएगा। सभी भकत गन नगाड़े के थाप पर थिरकते हुए नजर आते हैं। फिर एक दुसरे रंग गुलाल लगा कर भाईचारे से मिलकर अपने अपने घर को चले जाते हैं। यहां होली में सामिल होने के लिए बहुत दुर दुर से लोग आते हैं और होली में सामिल होते हैं।
इस तरह से होली मात्र छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के धनोरा गांव में ही जलते हैं। उक्त जानकारी दरबार प्रति निधि चंद्र कांत कोसरे एवं कुंज लाल साहू ने दी।