हर घर तिरंगा अभियान का आगाज: हम संकल्प लें कि हर घर,हर गली में तिरंगा फहराएं..

हर घर तिरंगा अभियान का आगाज: हम संकल्प लें कि हर घर,हर गली में तिरंगा फहराएं..
RO.NO. 12879/25

RO.NO. 12879/25

RO.NO. 12879/25

- तिरंगा रैली में महापौर,यातायात पुलिस अधिकारी व दुर्ग निगम अधिकारी/कर्मचारी हुए शामिल
दुर्ग। देश व्यापी अभियान तिरंगा रैली निगम क्षेत्र में सोमवार को निकाली गई।स्वतंत्रता दिवस के पूर्व देश के सम्मान में कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है।हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत नगर निगम द्वारा शहर में तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। तिरंगा रैली नगर निगम कार्यालय से प्रारंभ होकर पटेल चौक, जिला हॉस्पिटल,स्टेशन रोड,ग्रीन चौक से राजेन्द्र पार्क होते हुए मालवीय नगर से जेल चौक गौरव पथ से होते हुए निगम कार्यालय पर समापन हुआ।समापन के बाद शपथ दिलाई गई।तिरंगा रैली में महापौर धीरज बाकलीवाल, यातायात डीएसपी सतीश ठाकुर,जावेद अली सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी सम्मिलित हुए। शहरवासियों ने तिरंगा के सम्मान रैली का स्वागत किया।

रैली में देशभक्ति नारो से शहर के मुख्य मार्ग गूंज उठा जिससे पूरा शहर का माहौल देशभक्तिमय हो गया। महापौर धीरज बाकलीवाल ने तिरंगा रैली को संबोधित करते हुए कहा कि तिरंगे को हाथ में लेकर अंग्रेजों से स्वतंत्रता सेनानी लड़े। उन्हीं की  बलिदान से आज हमें आजादी मिली है।आज उसी देशभक्ति में हम सब रंगे हैं। हम संकल्प लें कि हर घर, हर गली में तिरंगा फहराएं। इस अवसर पर वीपी मिश्रा,जावेद अली,विनोद मांझी,मोहित मरकाम,आर.के.बोरकर,शुभम गोइर, थान सिंह यादव, शोएब अहमद, प्रकाश अहीर,यातायात पुलिस निरीक्षक यशकरण दीप ध्रुव, टी.चौरसिया, उपनिरीक्षक परिहार, राठौर,सहायकउपनिरीक्षक रमेश कुमार दुबे, एक्का,नंदू यादव,चंद्रिका,सूरज सारथी सहित सैकड़ो बाइक रैली में शामिल थे।