बाढ़ में फंसे लोगों के लिए एसडीआरएफ बनी फरिश्ता

बाढ़ में फंसे लोगों के लिए एसडीआरएफ बनी फरिश्ता
RO.NO. 12879/25

RO.NO. 12879/25

RO.NO. 12879/25

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में आई बाढ़ ने कई लोगों की जिंदगी को खतरे में डाल दिया। इस बाढ़ में फंसे 4 बच्चों समेत 12 लोगों को एसडीआरएफ (स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फोर्स) की टीम ने सुरक्षित रेस्क्यू किया। यह परिवार चंगोरी गांव के ईंट भट्ठा में काम करने आया था और बाढ़ के कारण सोमवार से टापू पर फंसा हुआ था। ज्ञात हो कि इस समय पूरे प्रदेश में झमाझम बारिश हो रही है। इसके चलते नदी, नाले पूरे उफान पर हैं। लोगों को भारी बारिश से पहले ही चेतावनी देकर सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए सचेत किया जा रहा है।