आबकारी घोटाले में आरोपी अरविंद सिंह और अनवर ढेबर को एसीबी ने किया गिरफ्तार

आबकारी घोटाले में आरोपी अरविंद सिंह और अनवर ढेबर को एसीबी ने किया गिरफ्तार

रायपुर । आबकारी घोटाले में जमानत पर चल रहे आरोपी अरविंद सिंह और अनवर ढेबर को एसीबी ने कुम्हारी टोल प्लॉजा के पास से गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि हाई कोर्ट से जमानत मिलने के बाद बुधवार रात जेल से छूटा अरविंद सिंह अनवर ढेबर के साथ भागने की फिराक में था। जिसे  एसीबी की टीम ने कुम्हारी टोल प्लॉजा के पास से गिरफ्तार कर लिया। अरविंद सिंह को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया गया तथा 7 दिन की रिमांड मांगी गई। कोर्ट ने अरविंद सिंह को 8 अप्रेल तक रिमांड पर सौंप दिया है। शराब घोटाले में अरविंद सिंह के साथ अनवर ढेबर का नाम आरोपी के तौर पर दर्ज है। ईडी ने अरविंद को 10 महीने पहले दुर्ग से गिरफ्तार किया था जिसे बुधवार रात ही जमानत मिली थी और गुरूवार सुबह उसे फिर एसीबी की टीम ने गिरफ्तार कर लिया।
कोर्ट से रिमांड पर लेने के बाद एसीबी/ईओडब्ल्यू पूछताछ करेगी।