
दुर्ग। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर रविवार सुबह 4 बजे से 8 बजे तक दुर्ग जिले के भिलाई नगर एवं छावनी अनुभाग के थाना खुर्सीपार और जामुल क्षेत्र में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) शोभराज अग्रवाल के पर्यवेक्षण में संचालित इस अभियान में विभिन्न शाखाओं के कुल 50 अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे। अभियान के दौरान अवैध शराब जब्त की गई, वारंटियों की धरपकड़ की गई तथा संवेदनशील क्षेत्रों में सघन सत्यापन और जांच अभियान चलाया गया।
पुलिस ने थाना खुर्सीपार क्षेत्र की देवार बस्ती में सघन तलाशी के दौरान एक व्यक्ति के कब्जे से 34 पौवा अवैध शराब बरामद की। आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई।
अभियान के दौरान थाना खुर्सीपार पुलिस ने 2 स्थायी वारंट और 2 गिरफ्तारी वारंट तामील किए। वहीं एक गिरफ्तारी वारंटी की मृत्यु हो जाने पर नियमानुसार उसका मृत्यु प्रमाण-पत्र प्राप्त कर आवश्यक कार्रवाई पूरी की गई। दूसरी ओर थाना जामुल क्षेत्र के नालंदा परिसर के पीछे स्थित अटल आवास में निवासरत लोगों का सत्यापन किया गया तथा संदिग्ध व्यक्तियों की जांच के साथ 3 गिरफ्तारी वारंटों का सफलतापूर्वक तामील किया गया।
पुलिस ने अभियान के दौरान संवेदनशील क्षेत्रों और आपराधिक गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी तथा नागरिकों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि, अवैध शराब के कारोबार या वारंटियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। अधिकारियों ने कहा कि जिले में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए इस तरह के विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.