होम / दुर्ग-भिलाई / नवनियुक्त महिला कांग्रेस जिलाध्यक्षों ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से प्राप्त किया आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन
दुर्ग-भिलाई
कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर, भिलाई नगर अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर सहित सैकड़ों कांग्रेसजन रहे मौजूद
दुर्ग। आज कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से उनके भिलाई-3 स्थित पदुमनगर निवास में जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) एवं भिलाई नगर के पदाधिकारियों एवं महिला कांग्रेस की नवनियुक्त जिलाध्यक्षों ने सौजन्य भेंट-मुलाकात की। इस दौरान विभिन्न संगठनात्मक एवं राजनीतिक विषयों पर चर्चा करते हुए पार्टी की आगामी गतिविधियों, संगठन की मजबूती तथा कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के संबंध में विचार-विमर्श किया गया।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) के जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर, जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई नगर के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर सहित महिला कांग्रेस दुर्ग (ग्रामीण) की नवनियुक्त जिलाध्यक्ष श्रीमती योगिता चंद्राकर एवं महिला कांग्रेस भिलाई नगर की जिलाध्यक्ष श्रीमती शशि सिन्हा उपस्थित रहीं।
भेंट-मुलाकात के दौरान नवनियुक्त महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीमती योगिता चंद्राकर एवं महिला कांग्रेस भिलाई नगर की जिलाध्यक्ष श्रीमती शशि सिन्हा ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया। श्री बघेल ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए संगठन को मजबूत बनाने, महिलाओं की अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने तथा कांग्रेस की नीतियों एवं विचारधारा को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने के लिए सक्रियता से कार्य करने की शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर दुर्ग ग्रामीण कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने संगठनात्मक गतिविधियों एवं जिले में कांग्रेस संगठन को और अधिक सक्रिय, मजबूत एवं जनोन्मुखी बनाने के प्रयासों के संबंध में भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय, आपसी संवाद और सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं। महिला कांग्रेस की नई टीम भी महिलाओं से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए संगठनात्मक गतिविधियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
सभी कांग्रेस नेताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि वरिष्ठ नेतृत्व के मार्गदर्शन और कार्यकर्ताओं की एकजुटता से संगठन को नई ऊर्जा एवं मजबूती मिलेगी तथा कांग्रेस पार्टी जनहित के मुद्दों पर पूरी प्रतिबद्धता के साथ संघर्ष करती रहेगी।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.