राजनीति

ट्रांसपोर्ट नगर से लेकर तालाबों तक विकास की सौगात, भिलाई-चरोदा का होगा कायाकल्प, अब बदलेगा तस्वीर, मुख्यमंत्री ने किया 106 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन

67224112026135308whatsappimage2026-11-24at7.19.22pm.jpeg

-भिलाई-चरोदा को मिली ऐतिहासिक सौगात, 5711 लाख का ट्रांसपोर्ट नगर जनता को समर्पित

Image after paragraph


दुर्ग। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज नगर पालिक निगम भिलाई-चरोदा प्रवास के दौरान क्षेत्र को 10631.33 लाख रुपए के विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने यहां 6516.75 लाख रुपए के 11 कार्यों का लोकार्पण और 4114.58 लाख रुपए के 70 कार्यों का भूमिपूजन किया।
सबसे बड़ी सौगात - ट्रांसपोर्ट नगर मुख्यमंत्री श्री साय ने ट्रांसपोर्ट नगर में फेज-1 लागत 2800.53 लाख रुपए, फेज-2 लागत 2910.85 लाख रुपए कुल 5711.38 लाख रुपए की लागत से बने ट्रांसपोर्ट नगर जनता को समर्पित किया। इससे व्यापारियों और ट्रांसपोर्टरों को बड़ी सुविधा मिलेगी।
शिक्षा और खेल को बढ़ावा- वार्ड-22 चरोदा भाठापारा खेल मैदान  लागत 149.95 लाख, वार्ड-14 नेहरू नगर स्वामी आत्मानंद स्कूल ऑडिटोरियम लागत 149.83 लाख रुपए, विद्यालय में अन्य विकास कार्य 118.53 लाख का लोकार्पण किया।
तालाबों का हुआ पुनरुद्धार - हथखोज बांधा तालाब निर्माण कार्य लागत 110 लाख, शीतला तालाब, चरोदा बस्ती लागत 98.36 लाख रूपये, डबरा पारा तालाब लागत 49.09 लाख रुपये,जरवाय तालाब लागत 43.67 लाख रुपए, दादर तालाब  लागत 42.97 लाख रुपए,ठाकुर तालाब, सिरसाभाठा लागत 42.97 लाख रुपए का लोकार्पण किया।
-मुख्यमंत्री ने किया 70 नए कार्यों का भूमिपूजन
मुख्यमंत्री के करकमलों से नगरोत्थान मद से 2942.96 लाख रूपए की लागत के 25 कार्य, 15वें वित्त आयोग अंतर्गत 1011.60 लाख रूपये लागत के 64 कार्य, राज्य प्रवर्तित मद अंतर्गत 62.56 लाख रुपए के 2 कार्य, 14वें वित्त आयोग अंतर्गत 48 लाख रूपये लागत के 2 कार्य, अधोसंरचना मद से 49.46 लाख रूपए लागत के 4 कार्यों का भूमिपूजन किया।
-भिलाई-चरोदा का सर्वांगीण विकास सरकार की प्राथमिकता में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि भिलाई-चरोदा का सर्वांगीण विकास राज्य सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। यहां के हर नागरिक तक विकास का लाभ पहुंचाना ही सरकार का लक्ष्य है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार केवल घोषणाओं में नहीं, बल्कि धरातल पर विकास कार्यों को उतारने में विश्वास रखती है। ट्रांसपोर्ट नगर, सड़क, शिक्षा, खेल, तालाबों का सौंदर्यीकरण और अधोसंरचना विकास जैसे कार्य इसी संकल्प का प्रमाण हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन कार्यों से नागरिकों को सीधा लाभ मिलेगा। व्यापारियों को सुविधा मिलेगी, विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा का माहौल मिलेगा, खिलाड़ियों को खेल मैदान मिलेगा और आम लोगों को स्वच्छ व सुंदर वातावरण मिलेगा। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि भिलाई-चरोदा अब विकास की नई उड़ान भरने के लिए तैयार है। सरकार का प्रयास है कि हर वार्ड, हर मोहल्ला और हर परिवार विकास की मुख्यधारा से जुड़े। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि आने वाले समय में भी भिलाई-चरोदा के विकास के लिए लगातार कार्य किए जाएंगे। जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप क्षेत्र को और अधिक सुविधासंपन्न, सुंदर और आधुनिक बनाया जाएगा। 
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री अरूण साव, स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव, सांसद विजय बघेल, विधायक दुर्ग ग्रामीण ललित चन्द्राकर, संभाग आयुक्त सत्यनारायण राठौर, आईजी अभिषेक शांडिल्य, कलेक्टर अभिजीत सिंह, पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में अन्य जनप्रतिनिधि एवं नगरवासी उपस्थित थे।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.