होम / दुर्ग-भिलाई / मटंग पंचायत में 22.80 लाख रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन
दुर्ग-भिलाई
-पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का ग्रामीणों ने पारंपरिक बैलगाड़ी से किया भव्य स्वागत, जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर भी बैलगाड़ी में सवार नजर आए

सेलूद। ग्राम मटंग में आयोजित विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमिपूजन समारोह में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री तथा पाटन विधायक भूपेश बघेल बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती नोमिन ठाकुर विशेष रूप से मौजूद रहे।
कार्यक्रम स्थल पहुंचने पर ग्रामीणों ने छत्तीसगढ़ की समृद्ध ग्रामीण संस्कृति और परंपरा का परिचय देते हुए भूपेश बघेल का पारंपरिक बैलगाड़ी से भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश ठाकुर भी बैलगाड़ी में सवार नजर आए। ग्रामीणों का उत्साह और आत्मीय स्वागत कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा।
समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विधायक निधि से स्वीकृत कुल 19.80 लाख रुपये के चार विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया। इनमें ग्राम मटंग के मुक्तिधाम में 4.80 लाख रुपये की लागत से प्रतीक्षालय निर्माण, आश्रित ग्राम बोदल में सतनाम भवन में 5 लाख रुपये की लागत से आहता निर्माण, 5 लाख रुपये की लागत से कला मंच निर्माण तथा वार्ड क्रमांक 16 में 5 लाख रुपये की लागत से गली सीमेंटीकरण कार्य शामिल हैं।
इसके साथ ही जिला पंचायत सदस्य निधि से वार्ड क्रमांक 07 में 3 लाख रुपये की लागत से स्वीकृत गली सीमेंटीकरण कार्य का भूमिपूजन किया गया। इस प्रकार कुल 22 लाख 80 हजार रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया गया।
इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि गांवों का विकास, ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना और सामाजिक-सांस्कृतिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करना सदैव प्राथमिकता रही है। गांवों में होने वाले विकास कार्य आम जनता के जीवन को सुविधाजनक बनाने के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ते हैं।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कहा कि विधायक निधि एवं जिला पंचायत सदस्य निधि से स्वीकृत ये विकास कार्य ग्राम मटंग एवं बोदल के ग्रामीणों के लिए उपयोगी साबित होंगे। गांवों की जरूरतों के अनुरूप विकास कार्यों को प्राथमिकता देना आवश्यक है। भाजपा सरकार के लगातार उपेक्षा के बाद भी पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आशीर्वाद से क्षेत्र लगातार विकास कर रहा है।
इस दौरान जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र चंद्रवंशी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं पूर्व उपाध्यक्ष अशोक साहू, मंडी बोर्ड दुर्ग के पूर्व अध्यक्ष अश्वनी साहू, पूर्व सदस्य खादी ग्रामोद्योग छत्तीसगढ़ कौशल चंद्राकर, जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण के सचिव डुलेश्वर साहू, युगलकिशोर आडिल, मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र बघेल (छोटू), पूर्व सरपंच भागवत प्रसाद वर्मा, अमृत राजपूत, पालेश्वर ठाकुर, सरपंच अमित हिरवानी, चंद्रप्रकाश वर्मा, गोवर्धन साहू, बाबूलाल ठाकुर, कुमार निर्मलकर, होमलाल वर्मा, कुशाल यादव, हितेश वर्मा, सरस्वती शिवारे, चंद्रिका बारले, निर्मला यादव, इंद्राणी ठाकुर, डॉली यादव, खेमलता साहू, धर्मेंद्र सारथी, राजकुमारी निर्मलकर, मीना साहू, युगल ठाकुर, गौरव ठाकुर, वेद राम यादव, हेमू राम महिलांगे, लता गोयल, विमला ठाकुर, पुष्पा मधुकर, कांग्रेस कार्यकर्ता डगेश्वरी वर्मा, सतीश कौशिक, राहुल साहू, उमेश्वरी साहू, कुबेर लेजवार, सहित समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.