दुर्ग-भिलाई

ठंड में बुजुर्गों का सहारा बने डॉ. प्रतीक उमरे,वृद्धाश्रम में किया कंबल वितरण

609241120260614591002229466.jpg

 

Image after paragraph

दुर्ग। दुर्ग नगर निगम के पूर्व एल्डरमैन भाजपा नेता डॉ. प्रतीक उमरे बढ़ती ठंड के प्रकोप को देखते हुए मानवीय संवेदना और सामाजिक सरोकार का परिचय देते हुए पुलगांव स्थित वृद्धाश्रम में निवासरत वरिष्ठ नागरिकों को कंबल वितरित किए।इस अवसर पर उन्होंने आश्रम के बुजुर्गों से आत्मीय मुलाकात की और उनका हालचाल जाना।उन्होंने आश्रम प्रबंधन से वहां मिल रही भोजन, स्वास्थ्य और आवास जैसी बुनियादी सुविधाओं की जानकारी भी ली और हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। डॉ. प्रतीक उमरे ने कहा कि बुजुर्ग हमारे समाज की नींव और अनुभवों का खजाना हैं।उनकी सेवा करना और उन्हें सम्मान देना हमारा नैतिक कर्तव्य है।कड़ाके की ठंड में जरूरतमंदों और वरिष्ठजनों की मदद करना ही सच्ची मानव सेवा है।वृद्धाश्रम में निवासरत बुजुर्गों ने इस पहल की सराहना करते हुए डॉ. प्रतीक उमरे को अपना आशीर्वाद दिया।आश्रम प्रबंधन ने भी इस पुनीत कार्य के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.