ब्रेकिंग

बूथ के कार्यकर्ता से भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तक पहुंचे ललित चंद्राकर, दुर्ग में भव्य स्वागत-अभिनंदन

388231120261436191002226869.jpg

-केंद्रीय नेतृत्व ने सौंपी ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी, 31 वर्षों के संगठनात्मक संघर्ष और समर्पण को मिला सम्मान

Image after paragraph


दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने दुर्ग ग्रामीण के विधायक एवं छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त) ललित चंद्राकर को भाजपा ओबीसी मोर्चा का राष्ट्रीय महामंत्री नियुक्त किया है। उनकी इस नियुक्ति से छत्तीसगढ़ सहित दुर्ग जिले में हर्ष और उत्साह का माहौल है। राष्ट्रीय राजनीति में छत्तीसगढ़ की बढ़ती भागीदारी के रूप में भी इस नियुक्ति को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
राष्ट्रीय महामंत्री नियुक्त होने के बाद दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक ललित चंद्राकर का भव्य, आत्मीय एवं ऐतिहासिक स्वागत-अभिनंदन किया। जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक के नेतृत्व में आयोजित स्वागत समारोह में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। जैसे ही ललित चंद्राकर कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे, पूरा परिसर 'ललित भैया जिंदाबाद' और 'भाजपा जिंदाबाद' के नारों से गूंज उठा। कार्यकर्ताओं ने गजमाला, पुष्पहार, पुष्पगुच्छ एवं पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया। ढोल-नगाड़ों, आतिशबाजी और जयघोष के बीच समारोह उत्सव में बदल गया। महिलाओं ने पारंपरिक रूप से आरती उतारकर उनका स्वागत किया, वहीं कार्यकर्ताओं ने तिलक लगाकर और मिठाई खिलाकर बधाई दी।
-31 वर्षों की संगठनात्मक यात्रा का मिला सम्मान ..
ललित चंद्राकर का राजनीतिक सफर वर्ष 1994 में बूथ स्तर के एक सामान्य कार्यकर्ता के रूप में शुरू हुआ था। वार्ड में भाजपा के प्रचार-प्रसार से संगठनात्मक जीवन की शुरुआत करने वाले चंद्राकर ने अपनी मेहनत, निष्ठा और समर्पण के बल पर युवा मोर्चा से लेकर जिला संगठन और विधानसभा तक का सफर तय किया। वर्ष 2000 में वे अविभाजित दुर्ग जिला भारतीय जनता युवा मोर्चा के महामंत्री बने। वर्ष 2004 में दुर्ग जिला युवा मोर्चा के अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाली। वर्ष 2007 से 2019 तक प्रदेश भारतीय जनता युवा मोर्चा की कार्यकारिणी के सदस्य रहे। इस दौरान कांकेर जिला युवा मोर्चा तथा महेंद्रगढ़-भिलाई युवा मोर्चा के प्रभारी का दायित्व भी निभाया।
वर्ष 2016 में उन्होंने राजनांदगांव में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का विशेष प्राथमिक वर्ग प्रशिक्षण प्राप्त किया। दिसंबर 2020 में उन्हें भाजपा दुर्ग जिला महामंत्री एवं जिला युवा मोर्चा प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके साथ ही वे सिकोला-भाटापारा मंडल के प्रभारी भी रहे।
-कई राज्यों के चुनावों में निभाई संगठनात्मक भूमिका ..
ललित चंद्राकर ने छत्तीसगढ़ के साथ-साथ अन्य राज्यों में भी भाजपा के संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाई है। वर्ष 2002 में आगरा अधिवेशन में युवाओं के साथ सहभागिता की। इसी वर्ष गुजरात विधानसभा चुनाव में बालासिनोर विधानसभा क्षेत्र में 15 युवाओं की टीम के साथ 15 दिनों तक सघन जनसंपर्क किया। वर्ष 2017 में छह माह तक गुजरात के खेड़ा-नडियाद जिले की महुधा विधानसभा में संगठन के लिए कार्य किया। इसके अलावा बिहार, महाराष्ट्र, झारखंड और पश्चिम बंगाल सहित विभिन्न राज्यों के विधानसभा चुनावों में भी पार्टी के प्रचार-प्रसार और संगठन को मजबूत करने में योगदान दिया।
वर्ष 2003 से 2018 तक पार्टी के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करते हुए उन्होंने दुर्ग शहर एवं दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का काम किया। शिविरों, जनसंपर्क अभियानों और मोबाइल संदेशों के माध्यम से लोगों को पार्टी से जोड़ने का प्रयास किया।
वर्ष 2021 में जिला भाजपा महामंत्री बनने के बाद उन्होंने दुर्ग जिले में संगठन को मजबूत करने और पार्टी के जनाधार को बढ़ाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाई। इसके बाद वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ते हुए उन्होंने शानदार जीत दर्ज की और पहली बार विधायक निर्वाचित हुए। वर्ष 2024 में छत्तीसगढ़ शासन ने उन्हें छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष नियुक्त कर कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्रदान किया।
-सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय भागीदारी ..
राजनीतिक व्यस्तताओं के बीच ललित चंद्राकर सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय रहे हैं। महिला स्व-सहायता समूहों, रामायण एवं मानस मंडलियों को प्रोत्साहित करने के साथ खेलकूद के माध्यम से ग्रामीण और शहरी प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का प्रयास किया। सरकारी स्कूलों के जरूरतमंद विद्यार्थियों को कॉपी, पुस्तक और गणवेश वितरण तथा स्वास्थ्य शिविरों के आयोजन में भी उनकी सहभागिता रही है।
वे चंद्रगाहू कुर्मी समाज के प्रदेश प्रतिनिधि हैं। इसके अलावा जिला अस्पताल दुर्ग की जीवनदीप समिति के पूर्व सदस्य तथा वृक्षारोपण अभियान समिति, जल जागरण एवं मानस समिति, खेलकूद उन्नयन समिति, नशामुक्ति अभियान और बुजुर्ग सम्मान समिति दुर्ग ग्रामीण के संरक्षक हैं। वे त्रिमूर्ति उत्सव समिति एवं गंजपारा दुर्गोत्सव समिति से भी जुड़े हुए हैं।
-कार्यकर्ताओं ने बताया दुर्ग ग्रामीण के लिए गौरव का क्षण ..
स्वागत समारोह में जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, सभी मंडल अध्यक्ष, जनपद सदस्य, सरपंच, पंच, बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र प्रभारी तथा महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, किसान मोर्चा और ओबीसी मोर्चा के पदाधिकारियों सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि ललित चंद्राकर की राष्ट्रीय महामंत्री पद पर नियुक्ति केवल एक व्यक्ति को मिला दायित्व नहीं, बल्कि दुर्ग ग्रामीण की माटी, यहां के समर्पित कार्यकर्ताओं और ओबीसी समाज के सम्मान का प्रतीक है। बूथ स्तर के सामान्य कार्यकर्ता से विधायक और अब राष्ट्रीय महामंत्री तक की उनकी यात्रा प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए प्रेरणादायक है। यह नियुक्ति उनके 31 वर्षों के संघर्ष, संगठन के प्रति समर्पण और निरंतर मेहनत का सम्मान है।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, मंत्रियों एवं विधायकों ने भी ललित चंद्राकर को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दीं।
-नई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाऊंगा : ललित चंद्राकर ..
इस अवसर पर विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें जो नई जिम्मेदारी सौंपी है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे। ओबीसी समाज सहित समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान और विकास के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि यह सम्मान केवल उनका व्यक्तिगत सम्मान नहीं है, बल्कि दुर्ग जिले के प्रत्येक देवतुल्य कार्यकर्ता के परिश्रम और समर्पण का सम्मान है। उन्होंने केंद्रीय नेतृत्व एवं सभी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.