दुर्ग-भिलाई

घोषणाओं के बादशाह हैं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय : ज्ञानचंद जैन

34824112026112944whatsappimage2026-11-24at4.58.43pm.jpeg

-नगर निगम चुनाव के मद्देनजर हो रही घोषणाओं पर कांग्रेस नेता ने उठाए सवाल, कहा- जनता का सपनों की सरकार से हो चुका है मोहभंग
भिलाई।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय घोषणाओं के बादशाह बन गए हैं। नगर निगम चुनाव को ध्यान में रखते हुए की जा रही घोषणाओं और पूर्व में की गई घोषणाओं पर नजर डालें तो स्पष्ट होता है कि प्रदेश सरकार घोषणाओं तक ही सीमित रह गई है। जमीनी स्तर पर विकास कार्यों की स्थिति संतोषजनक नहीं है। यह आरोप जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण के पूर्व महामंत्री एवं प्रवक्ता ज्ञानचंद जैन ने लगाया है।
ज्ञानचंद जैन ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में करोड़ों रुपये के विकास कार्यों के टेंडर जारी किए जा रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद अनेक वार्ड आज भी बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं। साफ-सफाई के नाम पर न जाने कितने करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं, लेकिन धरातल पर स्थिति जस की तस बनी हुई है। निगम क्षेत्र में जगह-जगह गंदगी का साम्राज्य कायम है और सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नजर नहीं आ रहा है।
उन्होंने कहा कि नगर निगम चुनाव में अपना जनाधार खोने का डर सरकार को सता रहा है। यही वजह है कि चुनाव को देखते हुए तरह-तरह की घोषणाएं की जा रही हैं। तालपुरी कॉलोनी की समस्या पिछले 10 से 15 वर्षों से बनी हुई है। जब कॉलोनीवासियों ने अपनी समस्याओं को लेकर चुनाव बहिष्कार की घोषणा की, तब जाकर स्थानीय नेताओं और जनप्रतिनिधियों की नींद खुली। इसके बाद आनन-फानन में घोषणाएं की जाने लगीं।
कांग्रेस नेता ने कहा कि केवल घोषणाएं करने से जनता की समस्याओं का समाधान नहीं होगा। घोषणा करने वाले मंत्रियों और जनप्रतिनिधियों को यह भी स्पष्ट करना चाहिए कि संबंधित कार्य कब शुरू होंगे और कब तक पूरे किए जाएंगे। विकास कार्यों की समय-सीमा तय होनी चाहिए, ताकि जनता को जवाबदेही का एहसास हो सके।
ज्ञानचंद जैन ने कहा कि जनता अब केवल आश्वासनों और घोषणाओं से संतुष्ट होने वाली नहीं है। उसे धरातल पर विकास और मूलभूत सुविधाओं में सुधार चाहिए। जनता का सपनों के राजा से मोहभंग हो चुका है। अब समय आ गया है कि सरकार घोषणाओं से आगे बढ़कर वास्तविक काम करके दिखाए।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.