दुर्ग

मुख्यमंत्री श्री साय, नगर निगम रिसाली, भिलाई एवं भिलाई-3 चरोदा को करोड़ों रूपए लागत की विकास कार्यों की देंगे सौगातें

719231120261614031002227430.jpg

- 362 कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन भी
 दुर्ग।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के दुर्ग जिले के प्रवास के दौरान जिले के नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों की बड़ी सौगात मिलेगी। विभिन्न विभागों के अंतर्गत 40,212.70 लाख रूपए लागत से 362 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया जाएगा। इनमें 11,858.75 लाख रुपए की लागत से 39 कार्यों का लोकार्पण तथा 28,353.95 लाख रुपए की लागत से 323 कार्यों का भूमिपूजन का शामिल है।
नगर पालिक निगम भिलाई में 1341.35 लाख रुपए की लागत से 23 विकास कार्यों के लिए लोकार्पण तथा 5495.73 लाख रुपए की लागत से 182 कार्यों के लिए भूमिपूजन किया जाएगा। इसी प्रकार नगर पालिक निगम भिलाई-चरोदा में 6516.75 लाख रुपए की लागत से 11 कार्यों के लिए लोकार्पण एवं 4114.581 लाख रुपए की लागत से 97 कार्यों के लिए भूमिपूजन होगा। नगर पालिक निगम रिसाली में 3956.34 लाख रुपए की लागत से 2 कार्यों के लिए लोकार्पण तथा 2955.20 लाख रुपए की लागत से 22 कार्यों के लिए भूमिपूजन किया जाएगा।

नगर पालिका परिषद अहिवारा में 44.31 लाख रुपए की लागत से 3 कार्यों के लिए लोकार्पण तथा 2156.41 लाख रुपए की लागत से 7 कार्यों के लिए भूमिपूजन किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत 12,170.03 लाख रुपए की लागत से 6 कार्य, मुख्यमंत्री ग्राम सड़क एवं विकास योजना के अंतर्गत 469.19 लाख की लागत से 6 कार्य, छत्तीसगढ़ कृषि विपणन मंडी बोर्ड के अंतर्गत 674.17 लाख रुपए की लागत से 1 कार्य, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी के अंतर्गत 247.23 लाख रुपए की लागत से 1 कार्य तथा छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अन्य संबंधित विकास मद के अंतर्गत 71.41 लाख रुपए की लागत से 1 कार्य  भूमिपूजन किया जाएगा।
इन विकास कार्यों से जिले के नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, नाली, भवन, आवास, जल संबंधी सुविधाओं एवं अन्य आधारभूत संरचनाओं का विस्तार होगा। विकास कार्यों के पूर्ण होने से नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी तथा जिले के समग्र विकास को गति मिलेगी।
-वरिष्ठ अधिकारियों ने लिया तैयारी का जायजा
संभाग आयुक्त एस.एन. राठौर, आईजी अभिषेक शांडिल्य, कलेक्टर अभिजीत सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने नगर निगम रिसाली, भिलाई एवं भिलाई-3 चरोदा कार्यक्रम स्थल में आवश्यक तैयारियों का जायजा लिये। इस दौरान मंच, सामग्री वितरण, बैठक व्यवस्था, साउंड सिस्टम, वाहन पार्किंग व्यवस्था की जानकारी ली गई। उन्होंने अधिकारियों को समयावधि में सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिये।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.