ब्रेकिंग

देव दीपावली उत्सव कल, 2100 दिए से जगमगाएगा शिवनाथ तट

26523112026124320whatsappimage2026-11-23at6.06.24pm.jpeg

दुर्ग। भारतीय सनातन संस्कृति, आस्था एवं आध्यात्मिक परंपराओं के संरक्षण एवं संवर्धन के उद्देश्य से कार्तिक पूर्णिमा (कार्तिक पुन्नी तिहार) के पर कल 24 नवम्बर को शिवनाथ नदी तट पर देव दीपावली उत्सव मनाया जाएगा। शिवनाथ गंगा आरती समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ अभिजीत मुहूर्त में दोपहर 12 बजे भगवान भोलेनाथ के पूजन एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ होगा। प्रातःकाल से ही विद्वान वैदिक आचार्यों द्वारा रुद्राभिषेक एवं संपूर्ण वैदिक पूजन संपन्न कराए जाएंगे। श्रद्धालु भक्त निर्धारित सहयोग राशि के माध्यम से यजमान बनकर इस दिव्य अनुष्ठान में सहभागी होकर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं। इसके पश्चात दोपहर 3 बजे से भजन संध्या, सायं 7 बजे शिवनाथ तट पर काशी की तर्ज पर दिव्य गंगा आरती तथा श्रद्धालु भक्तों द्वारा 2100 आटे के दीपकों से महासामूहिक दीपदान किया जाएगा। दीपों की दिव्य आभा से शिवनाथ नदी का तट आलोकित होगा।
उत्सव के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता कर्मियों तथा गौसेवकों का सम्मान किया जाएगा। साथ ही श्रद्धालुओं को निःशुल्क औषधीय एवं फलदार पौधों का वितरण भी किया जाएगा। इस आयोजन का उद्देश्य धार्मिक आस्था के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, सामाजिक सेवा एवं भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति जनजागरण करना है।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.