दुर्ग

ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री बनने पर विधायक ललित चंद्राकर का भाजपा जिला कार्यालय में भव्य स्वागत-अभिनंदन

29823112026121038whatsappimage2026-11-23at5.38.36pm.jpeg

 

Image after paragraph

दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री नियुक्त किए जाने पर दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर का भाजपा जिला कार्यालय दुर्ग में भव्य सम्मान समारोह आयोजित कर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक के नेतृत्व में आयोजित इस समारोह में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक शामिल होकर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी।
कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। विधायक ललित चंद्राकर के जिला कार्यालय पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने 'ललित भैया जिंदाबाद' और 'भाजपा जिंदाबाद' के नारों के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान गजमाला, पुष्पहार, पुष्पगुच्छ एवं पुष्पवर्षा से उनका अभिनंदन किया गया। ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के बीच पूरा भाजपा कार्यालय उत्सव के माहौल में नजर आया।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक ने कहा कि ललित चंद्राकर की राष्ट्रीय महामंत्री के पद पर नियुक्ति पूरे दुर्ग जिले के लिए गर्व का विषय है। वर्ष 1994 से संगठन के प्रति समर्पित एक कार्यकर्ता का राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी तक पहुंचना भाजपा की संगठनात्मक ताकत और कार्यकर्ताओं के सम्मान का प्रतीक है। राष्ट्रीय नेतृत्व ने ललित चंद्राकर पर जो विश्वास जताया है, वह पूरे दुर्ग जिले के कार्यकर्ताओं का सम्मान है।

Image after paragraph


विधायक ललित चंद्राकर ने अपने सम्मान के लिए सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं, बल्कि दुर्ग जिले के प्रत्येक कार्यकर्ता का सम्मान है। कार्यकर्ताओं के आशीर्वाद, मेहनत और स्नेह से ही वे इस मुकाम तक पहुंचे हैं। पार्टी ने उन्हें जो नई जिम्मेदारी सौंपी है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ करेंगे। ओबीसी समाज के उत्थान और संगठन की मजबूती के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।
समारोह में भाजपा जिला महामंत्री दिलीप साहू एवं विनोद अरोरा, जिला उपाध्यक्ष शिवेन्द्र परिहार, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य माया बेलचंदन, दुर्ग नगर निगम महापौर अल्का बाघमार, नगर पंचायत अध्यक्ष सरस्वती साहू, अजय तिवारी, पार्षद साजन जोसफ सहित भाजपा के विभिन्न मंडलों एवं मोर्चों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ताओं ने विधायक ललित चंद्राकर को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.