होम / दुर्ग-भिलाई / नयनदीप विद्या मंदिर का 17वां स्थापना दिवस 25 नवंबर को, दिव्यांगजनों को वितरित की जाएंगी 11 ट्राईसाइकिल
दुर्ग-भिलाई
भिलाई। रोटरी चैरिटेबल ट्रस्ट भिलाई द्वारा संचालित नयनदीप विद्या मंदिर का 17वां स्थापना दिवस समारोह 25 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम दोपहर 3:30 बजे से सिविक सेंटर स्थित रोटरी भवन में होगा।
स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर सामाजिक सरोकारों के तहत शारीरिक रूप से दिव्यांगजनों को 11 तीन पहिया ट्राईसाइकिल वितरित की जाएंगी। इस पहल का उद्देश्य दिव्यांगजनों को आवागमन में सुविधा प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सहयोग करना है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हर्ष कुमार, एडिशनल डायरेक्टर तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में अखंड प्रताप सिंह, डिप्टी डायरेक्टर, समाज कल्याण विभाग दुर्ग उपस्थित रहेंगे। उक्त जानकारी संस्था के सचिव ज्ञानचंद जैन ने दी।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.