दुर्ग-भिलाई

आज भौतिक सुविधाएँ तो मिल रही लेकिन उम्मीदें और भावनात्मक तनाव भी बढ़ रहे: चिरंजीव जैन

84723112026120248whatsappimage2026-11-23at5.20.51pm.jpeg

-हेमचंद यादव विश्वविद्यालय में 48वीं भारतीय सामाजिक विज्ञान कांग्रेस में परवरिश की बदलती चुनौतियों पर मंथन
दुर्ग।
हेमचंद यादव विश्वविद्यालय में आयोजित 48वीं भारतीय सामाजिक विज्ञान कांग्रेस के दौरान विभिन्न अकादमिक सत्रों के साथ-साथ परवरिश और शैक्षणिक संबंधों पर भी गंभीर चर्चा हुई। इस विशेष सत्र में सर्टिफाइड पैरेंटिंग कोच व शिक्षाविद चिरंजीव जैन ने देश-प्रदेश से आए शोधार्थियों और शिक्षाविदों के समक्ष 'भिलाई, छत्तीसगढ़ में अभिभावकीय पालन-पोषण की बदलती प्रवृत्तियाँ: ऐतिहासिक परिप्रेक्ष्य, समकालीन चुनौतियाँ एवं भावी संभावनाओं का एक सैद्धांतिक विश्लेषण' विषय पर अपनी बातें रखीं।
-नगरीकरण और बदलती पारिवारिक संरचना
इस दौरान चिरंजीव जैन ने कहा कि भारतीय समाज में परिवार सदियों से समाजीकरण की प्राथमिक संस्था रहा है, जहाँ संयुक्त परिवारों में दादा-दादी और अन्य परिजन भी बच्चों के व्यवहार, भाषा और सामाजिक उत्तरदायित्व के निर्माण में योगदान देते थे। लेकिन भिलाई जैसे नगरीय एवं औद्योगिक परिवेश में रोजगार की समय-सारिणी, प्रवासन, परिवारों के लघुकरण और महिलाओं की बढ़ती आर्थिक भागीदारी ने पारिवारिक अंतःक्रियाओं को गहराई से बदला है। आज का सबसे बड़ा विरोधाभास यह है कि आज बच्चों को अधिक शैक्षिक अवसर और भौतिक सुविधाएँ तो मिल रही हैं, परंतु समयाभाव, प्रदर्शन-केंद्रित अपेक्षाएँ और भावनात्मक तनाव भी बढ़ रहे हैं।
-अतिसंरक्षण और एकल संतान की चुनौतियाँ
सर्टिफाइड पैरेंटिंग कोच व शिक्षाविद चिरंजीव जैन ने कहा कि स्नेह और देखभाल बाल विकास की मूलभूत आवश्यकताएँ हैं, लेकिन जब बच्चे की प्रत्येक इच्छा तत्काल पूरी की जाए और उसके सभी निर्णय माता-पिता स्वयं लेने लगें, तो यह अतिसंरक्षण बन जाता है। इससे बच्चों में स्वतंत्र निर्णय लेने की क्षमता कमजोर होती है और असफलता का भय घर कर जाता है। 
-डिजिटल संस्कृति और सोशल मीडिया का बढ़ रहा दबाव
उन्होंने कहा कि डिजिटल प्रौद्योगिकी ने सीखने के अवसर बढ़ाए हैं, किंतु स्क्रीन का अत्यधिक उपयोग, साइबर-बुलिंग और पारिवारिक संवाद में कमी गंभीर चुनौतियाँ बनकर उभरी हैं। यदि अभिभावक स्वयं लगातार मोबाइल या डिजिटल उपकरणों में व्यस्त रहेंगे, तो केवल बच्चों पर प्रतिबंध लगाने से नियमों की विश्वसनीयता कमजोर होगी। इसके अतिरिक्त, सोशल मीडिया पर प्रदर्शित आदर्श परिवारों और उपलब्धियों से निरंतर तुलना माता-पिता में भी अपर्याप्तता और तनाव की भावना पैदा कर रही है।
-सम्मानित किए गए चिरंजीव जैन
उल्लेखनीय है कि हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग में 48वीं भारतीय सामाजिक विज्ञान कांग्रेस का आयोजन विभिन्न व्याख्यानों और शोध प्रस्तुतियों के साथ संपन्न हुआ। इस वर्ष कांग्रेस की केंद्रीय थीम “भारतीय भाषाओं में विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान”तय की गई थी। जिसमें विश्वविद्यालय के 12 अलग-अलग सभागारों में समानांतर सत्र संचालित किए गए। देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों और शोध संस्थानों से पहुंचे लगभग 145 प्राध्यापकों व शोधार्थियों ने अपने अध्ययन प्रस्तुत किए, जिससे युवा शोधकर्ताओं को नए विचारों और विषय के विविध आयामों पर संवाद का अवसर मिला। शोेधपत्र प्रस्तुतिकरण के लिए कुलपति प्रो. प्रो. संजय तिवारी ने सर्टिफाइड पैरेंटिंग कोच व शिक्षाविद चिरंजीव जैन का सम्मान किया। 

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.