ब्रेकिंग

इंदिरा मार्केट में 17.35 करोड़ की लागत से बनेगी अत्याधुनिक मल्टीलेवल पार्किंग, महापौर ने निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश

876231120261117411002225460.jpg

-298 कारों की होगी पार्किंग क्षमता, 11 दुकानों का भी होगा निर्माण; इंदिरा मार्केट और पुराना बस स्टैंड क्षेत्र को जाम से मिलेगी बड़ी राहत
दुर्ग।
शहर के प्रमुख व्यावसायिक केंद्र इंदिरा मार्केट एवं पुराना बस स्टैंड क्षेत्र में पार्किंग की समस्या से निजात दिलाने की दिशा में नगर निगम द्वारा 17 करोड़ 35 लाख रुपये की लागत से अत्याधुनिक मल्टीलेवल पार्किंग का निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लेने महापौर अलका बाघमार ने निगम अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधियों के साथ स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य में तेजी लाने तथा निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान महापौर ने निर्माण कार्य की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों एवं ठेकेदार को निर्देशित किया कि कार्य में तेजी लाते हुए लगातार निर्माण जारी रखा जाए, ताकि परियोजना समय पर पूरी हो सके। उन्होंने निर्माण की तकनीकी गुणवत्ता, मजबूती और सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखने पर भी जोर दिया।
महापौर अलका बाघमार ने कहा कि इंदिरा मार्केट एवं पुराना बस स्टैंड शहर के प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्र हैं, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में नागरिक, व्यापारी और ग्राहक पहुंचते हैं। बढ़ते वाहनों के दबाव के कारण यहां पार्किंग और यातायात जाम की समस्या बनी रहती है। मल्टीलेवल पार्किंग का निर्माण पूरा होने के बाद इस समस्या से काफी हद तक राहत मिलेगी। वाहनों के लिए व्यवस्थित पार्किंग की सुविधा उपलब्ध होने से सड़क किनारे बेतरतीब खड़े वाहनों पर नियंत्रण लगेगा और यातायात व्यवस्था सुचारू होगी।
उन्होंने कहा कि नगर निगम शहर के प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। यह परियोजना दुर्ग शहर की यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने के साथ ही बाजार क्षेत्र में व्यापारिक गतिविधियों को भी सुविधाजनक बनाएगी।
-298 कारों की पार्किंग और 11 दुकानों का होगा निर्माण
लगभग 17 करोड़ 35 लाख रुपये की लागत से बनने वाली इस अत्याधुनिक मल्टीलेवल पार्किंग में बेसमेंट, ग्राउंड फ्लोर और दो मंजिला संरचना विकसित की जाएगी। परियोजना के तहत कुल 298 कारों की पार्किंग क्षमता उपलब्ध होगी। इसके साथ ही परिसर में 11 दुकानों का भी निर्माण किया जाएगा। निर्माण कार्य की निर्धारित अवधि 18 माह रखी गई है।
परियोजना पूर्ण होने पर इंदिरा मार्केट एवं पुराना बस स्टैंड क्षेत्र में पार्किंग की समस्या से राहत मिलने के साथ बाजार आने वाले नागरिकों और व्यापारियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
निरीक्षण के दौरान लोक कर्म प्रभारी देव नारायण चंद्राकर, एमआईसी सदस्य ज्ञानेश्वर ताम्रकर एवं नीलेश अग्रवाल, पार्षद रंजीता पाटिल, प्रभारी भवन अधिकारी गिरीश दिवान, उप अभियंता पंकज साहू, पूर्व एल्डरमेन कांतिलाल जैन एवं जितेंद्र राजपूत सहित निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.