होम / दुर्ग-भिलाई / ख़ानकाह भिलाई में बिखरी उर्स की रौनक, अकीदतमंदों ने की दुआएं
दुर्ग-भिलाई
-देश के अलग-अलग हिस्सों से आए ज़ायरीन, तीन दिन चला
-सूफियाना कलाम, क़व्वाली और नज़रो-नियाज़ का सिलसिला
.jpeg)
भिलाई। प्रसिद्ध सूफी संत बाबा भोला शफी शाह रहमतुल्लाह अलैहि सलेमपुर यूपी का उर्स पाक यहां नंदिनी एयरोड्रम के समीप स्थित सूफी खानकाह (आश्रम) में अकीदत, मोहब्बत और आपसी भाईचारे के साथ के साथ मनाया गया। जिसमें देश के कोने-कोने से आए ज़ायरीनों ने और ख़ानकाह की बरकतों से फ़ायदा उठाया।
उर्स के पहले दिन अलम शरीफ़ (झंडा रोहण) की रस्म पूरी की गई। इसके बाद रात में महफ़िले मिलाद शरीफ़ सजाई गई, जिसमें मौलाना ग़ुलाम मोहिउद्दीन, नूरी मस्जिद के इमामो-ख़तीब शराफ़त हुसैन और दूसरे मौलानाओं ने ख़ानकाह की अहमियत पर रोशनी डाली। उन्होंने नात शरीफ़ पढ़कर लोगों के दिलों को रोशन किया।
उर्स के दूसरे दिन शाम 4 बजे गागर शरीफ़ का सिलसिला शुरू हुआ, जिसमें लोग अपने सरों पर गागर उठाकर अक़ीदत के साथ ख़ानकाह पहुंचे। माना जाता है कि गागर शरीफ़ की शुरुआत हज़रत ख़्वाजा क़ुतुबुद्दीन बख़्तियार काकी (जिनका मज़ार दिल्ली के महरौली में है) ने सबसे पहले पंजतन-ए-पाक के नाम से की थी। उन्होंने ही इस रिवायत को आगे बढ़ाया, जिसे चिश्तिया, साबिरिया और निज़ामिया सिलसिले के मानने वाले आज भी सर पर गागर उठाकर गश्त करते हैं।
इसके बाद रात में समा-ए-महफ़िल और शानदार क़व्वाली का प्रोग्राम रखा गया। इसमें हिंदुस्तान के मशहूर सूफ़ी क़व्वाल मंज़ूर आलम साबरी, ज़ुबैर अहमद साबरी उर्फ़ पहलवान पेंटर क़व्वाल और टाटा नगर के उभरते क़व्वाल ने रातभर सूफ़ियाना कलाम, भजन, ग़ज़ल और सलाम सुनाकर लोगों का मन मोह लिया।
तीसरे और आखिरी दिन गद्दी और क़ुल शरीफ़ की रस्म हुई। इस मौक़े पर फ़ातेहा और नज़रो-नियाज़ पेश कर मुल्क और लोगों की तरक़्क़ी व अमन के लिए दुआएं मांगी गईं। यह पूरा आयोजन हज़रत क़ायम शाह वली की अगुवाई में पूरा हुआ, जो हज़रत बाबा भोला शफ़ी शाह के ख़लीफ़ा और फ़रज़ंद हैं। उर्स के ख़त्म होने पर भिलाई ख़ानकाह की तरफ़ से हाजी एम.एच. सिद्दीक़ी ने सभी लोगों को उर्स की मुबारकबाद दी। आयोजन को कामयाब बनाने में हसन अंसारी, साबिर, प्रमोद, फ़िरोज़, नासिर, सलाम, शरफ़ू, परमानंद, निज़ाम, असलम, आफ़ताब, शोयब और बाबू समेत सभी पीर भाइयों और पीर बहनों की खास भागीदारी रही।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.