ब्रेकिंग

रिसाली में धूमधाम से संपन्न हुआ ईसर-गौरा का विवाह, दीपों और आतिशबाजी से जगमगाया उत्सव स्थल

24521112026120616whatsappimage2026-11-21at5.34.31pm.jpeg

-दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर हुए शामिल, पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

रिसाली।
रिसाली सेक्टर फुटबॉल मैदान के समीप ईसर-गौरा कार्यकारिणी समिति द्वारा आयोजित ईसर-गौरा गौरी उत्सव श्रद्धा, उल्लास और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर विशेष रूप से शामिल हुए। उन्होंने विधि-विधान से ईसर-गौरा गौरी की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया तथा प्रदेशवासियों को देवउठनी एकादशी एवं छोटी दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
उत्सव के दौरान ईसर-गौरा गौरी का भव्य विवाह पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न कराया गया। ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच बारात निकाली गई, जिसने नगर भ्रमण किया। इस दौरान आतिशबाजी से आसमान रोशन हो उठा, वहीं सैकड़ों दीपों की रोशनी से पूरा आंगन जगमगा उठा। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।
इस अवसर पर विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि रिसाली की पावन धरती पर ईसर-गौरा के विवाह का साक्षी बनकर उनका मन गदगद हो गया। यह केवल पूजा-अर्चना का आयोजन नहीं, बल्कि हमारे पुरखों की धरोहर और छत्तीसगढ़ की माटी की खुशबू से जुड़ी लोकपरंपरा है। ईसर-गौरा का मिलन हमें संदेश देता है कि परिवार और समाज प्रेम, विश्वास एवं समर्पण से ही मजबूत बनते हैं।
उन्होंने कहा कि देवउठनी एकादशी पर भगवान के जागरण के साथ ही रिसाली में हमारी आस्था और परंपराएं भी नए उत्साह के साथ जीवंत हो उठी हैं। उन्होंने कामना की कि ईसर-गौरा का आशीर्वाद प्रत्येक घर में सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए तथा छोटी दीपावली के दीप सभी के जीवन से अंधकार दूर करें।
विधायक ने कहा कि ऐसे पारंपरिक आयोजन ही छत्तीसगढ़ की असली पहचान और आत्मा हैं। ये हमारी लोकसंस्कृति एवं परंपराओं को जीवित रखने के साथ समाज को एक सूत्र में बांधते हैं तथा आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे को मजबूत करते हैं।
कार्यक्रम में रिसाली मंडल अध्यक्ष एकनाथ अनुपम साहू, मरोदा-पुरैना मंडल अध्यक्ष राजू राकेश जंघेल, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष शकुंतला दास, समाज प्रमुख संतराम नेताम, संतोष मांडवी, रूपसिंह मांडवी, नियंन सिंह, करणसिंह मानकर, संपत लाल, कार्तिक राम, अरविन्द ठाकुर, अधनी मांडवी, अंजू कुंजाम, यामिनी नेताम, लोमेश्वरी ठाकुर, डीलेश्वरी ठाकुर, पीलेश्वरी ठाकुर, रूपा ठाकुर, किरण ठाकुर, पूर्णिमा मानकर एवं कल्याणी ठाकुर सहित समाज के गणमान्यजन एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Image after paragraph

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.