-बूथ स्तर तक पहुंचकर किसानों से सीधा संवाद स्थापित करें कार्यकर्ता : आलोक सिंह ठाकुर
-केंद्र एवं राज्य सरकार की किसान हितैषी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा छत्तीसगढ़ की संभाग स्तरीय कोर कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में आगामी ‘किसान मितान अभियान’ की रूपरेखा, तैयारियों एवं प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर ने अभियान की अब तक की प्रगति की समीक्षा की तथा आगामी कार्ययोजना के संबंध में पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती और किसानों से सीधा संवाद स्थापित करना किसान मोर्चा की प्राथमिकता है। इसके लिए सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता पूरी सक्रियता और समर्पण के साथ अभियान में जुटें।
उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे युद्ध स्तर पर अभियान को गति देते हुए प्रत्येक बूथ तक पहुंचें और केंद्र एवं राज्य सरकार की किसान हितैषी योजनाओं, उपलब्धियों तथा जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी किसानों तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि किसानों के बीच सीधा संपर्क और संवाद स्थापित कर उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में कार्यकर्ता महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।
बैठक में प्रदेश महामंत्री द्वय राकेश तिवारी एवं ओमप्रकाश देवांगन, संभाग प्रभारी एवं जिला प्रभारी सहित किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री राजेश साहू एवं देवेंद्र ठाकुर, मीडिया प्रभारी वैभव वैष्णव, सह प्रभारी मूलचंद शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता रविन्द्र सिंह एवं इंजीनियर रवि पांडे, आईटी सेल प्रभारी संदीप साण्डे तथा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.