ब्रेकिंग

बूथ जीता तो चुनाव जीता, रिसाली के सभी 40 वार्डों में भाजपा को जीत दिलाना हमारा लक्ष्य : ललित चंद्राकर

99417112026121035whatsappimage2026-11-17at5.31.32pm.jpeg

-दुर्ग ग्रामीण विधायक ने रिसाली निगम क्षेत्र के छह वार्ड शक्तिकेंद्रों की बैठकों में लिया हिस्सा, कार्यकर्ताओं को दिया घर-घर जनसंपर्क और संगठन मजबूती का मंत्र

Image after paragraph


रिसाली। आगामी नगर निगम चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने रिसाली निगम क्षेत्र में चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने रिसाली निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्ड शक्तिकेंद्रों की बैठकों में शामिल होकर संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की तथा कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की। बैठकों के माध्यम से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने और सभी 40 वार्डों में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने का संकल्प लिया गया।
शक्तिकेंद्रों की बैठकें तालपुरी बी ब्लॉक वार्ड क्रमांक 01, रुआबांधा भाठापारा कर्मा भवन वार्ड क्रमांक 02, रुआबांधा दुर्गा मंच वार्ड क्रमांक 03, रुआबांधा वार्ड क्रमांक 04, एचएससीएल कॉलोनी रिसाली वार्ड क्रमांक 05 तथा रुआबांधा सेक्टर नारी जागरण वार्ड क्रमांक 06 में आयोजित की गईं।
बैठकों को संबोधित करते हुए विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि नगर निगम चुनाव में जीत का रास्ता बूथ से होकर गुजरता है। हमारा मूल मंत्र है- बूथ जीता तो चुनाव जीता। भाजपा का लक्ष्य रिसाली नगर निगम के सभी 40 वार्डों में जीत दर्ज करना है। उन्होंने कहा कि एक-एक कार्यकर्ता पार्टी की असली ताकत है। कार्यकर्ताओं की मेहनत, समर्पण और संगठन के प्रति प्रतिबद्धता के बल पर ही भाजपा ने लोकसभा और विधानसभा चुनावों में जीत हासिल की है। अब इसी ऊर्जा और परिश्रम के साथ निगम चुनाव में भी जुटना होगा।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अपने-अपने बूथ को परिवार मानकर जिम्मेदारी निभाएं। प्रत्येक घर तक पहुंचकर मतदाताओं से सीधा संवाद स्थापित करें तथा केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचाएं। विधायक ने कहा कि रिसाली क्षेत्र में भाजपा के विकास कार्यों और डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों के आधार पर पार्टी ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी।
इस अवसर पर रिसाली निगम चुनाव सहप्रभारी आशु चंद्रवंशी ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव की तैयारियों को अब अंतिम रूप देने का समय है। प्रत्येक बूथ पर पन्ना प्रमुख से लेकर बूथ समिति तक सभी कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित होनी चाहिए। मतदाता सूची का पुनः निरीक्षण, नए मतदाताओं से संपर्क और प्रत्येक वार्ड में प्रभावी जनसंपर्क अभियान चुनावी सफलता के महत्वपूर्ण आधार हैं।
उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता अनुशासन, समन्वय और एकजुटता के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाएं। कोई भी बूथ कमजोर नहीं रहना चाहिए। वार्ड की प्रत्येक गली और हर घर तक भाजपा का संदेश पहुंचाना कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। मजबूत संगठन और सक्रिय कार्यकर्ताओं के सामूहिक प्रयास से ही चुनाव में बड़ी जीत हासिल की जा सकती है।
बैठकों में प्रमुख रूप से रिसाली निगम चुनाव सहप्रभारी आशु चंद्रवंशी, मंडल अध्यक्ष अनुपम साहू, जिला मंत्री शैलेन्द्र सेंडे, मंडल महामंत्री गुड्डू झा, दशरथ साहू, संयोजक सुनील साहू, बूथ अध्यक्ष अरविन्द नारखड़े, विपुल वर्मा, पार्षद शीला नारखड़े, स्नेहल, प्रेम साहू, सचिन गोस्वामी सहित बड़ी संख्या में बूथ स्तर के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.