दुर्ग-भिलाई

निगम के 16 सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानपूर्वक दी गई विदाई

40516112026140422whatsappimage2026-11-16at7.33.38pm.jpeg

-आयुक्त लीना कोसम ने शॉल-श्रीफल एवं प्रशस्ति पत्र भेंटकर किया सम्मानित, कहा- सेवानिवृत्ति जीवन की नई पारी की शुरुआत, अब परिवार और स्वास्थ्य को दें प्राथमिकता
दुर्ग।
नगर पालिक निगम दुर्ग के मोतीलाल सभागार में सोमवार को सेवानिवृत्त हुए 16 अधिकारी-कर्मचारियों के सम्मान में गरिमामय विदाई एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में निगम आयुक्त लीना कोसम, सभापति श्याम शर्मा, सामान्य प्रशासन विभाग प्रभारी मनीष साहू एवं पार्षदों ने सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारियों को शॉल, श्रीफल एवं प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित किया। इस दौरान उनके सेवाकाल में किए गए समर्पण, निष्ठा एवं योगदान की सराहना करते हुए स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की कामना की गई।
समारोह को संबोधित करते हुए आयुक्त लीना कोसम ने कहा कि जीवन के महत्वपूर्ण 30 से 40 वर्ष पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ शासकीय सेवा को देना अपने आप में गौरव और उपलब्धि की बात है। विभिन्न नियमों, प्रक्रियाओं और जनअपेक्षाओं के बीच अपने दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करना सराहनीय है। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति जीवन का विराम नहीं, बल्कि एक नई और ऊर्जावान पारी की शुरुआत है। अब सभी सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारी अपने परिवार के साथ गुणवत्तापूर्ण समय बिताएं, अपनी रुचियों को पूरा करें तथा स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें।
सभापति श्याम शर्मा ने कहा कि लंबे सेवाकाल के दौरान अधिकारी-कर्मचारियों ने जो अनुभव और ज्ञान अर्जित किया है, वह समाज के लिए बेहद उपयोगी है। सेवानिवृत्ति के बाद भी वे अपने अनुभवों के माध्यम से नागरिकों और युवाओं को उचित मार्गदर्शन देते रहें। उन्होंने कहा कि वर्षों की मेहनत, निष्ठा और समर्पण के बाद इस तरह सम्मानपूर्वक विदाई मिलना उनके सेवाभाव का सच्चा सम्मान है।
-ये 16 अधिकारी-कर्मचारी हुए सम्मानित
सेवानिवृत्त होने वालों में थान सिंह यादव (राजस्व उप निरीक्षक), मनोहर गोस्वामी एवं शैलेंद्र दुबे (सहायक राजस्व निरीक्षक), सुरेश भारती (स्वच्छता निरीक्षक), विष्णु यादव, सरस्वती बंछोर, बेनीराम जांगड़े, दिलीप शर्मा, साधना नायक, यशवंत साहू एवं कमलाबाई कुंभकार (भृत्य) तथा एसबु, राजकुमारी, मोहन राव, राकेश कुमार एवं उमा बाई (सफाई कामगार) शामिल रहे।
कार्यक्रम में पार्षद गुलाब वर्मा, खलीक रिजवी, सविता साहू, सहायक अभियंता हरिशंकर साहू, स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता, संजय मिश्रा, अनिल सिंह, शशिकांत यादव सहित निगम के अधिकारी-कर्मचारी, सेवानिवृत्त कर्मचारियों के परिजन एवं विभिन्न विभागों के कर्मचारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.