दुर्ग-भिलाई

दुर्ग से श्रीरामलला दर्शन योजना की स्पेशल ट्रेन अयोध्या धाम के लिए रवाना

44216112026111240whatsappimage2026-11-16at4.41.17pm.jpeg

-जय श्रीराम के जयकारों से पूरा रेलवे स्टेशन गूंज उठा
-विधायक ललित चंद्राकर ने दिखाई हरी झंडी, कहा - मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़वासियों की आस्था अयोध्या से जुड़ रही है

Image after paragraph


दुर्ग। दुर्ग रेलवे स्टेशन से श्रीरामलला दर्शन योजना के तहत भगवान श्रीराम की श्रद्धा से ओतप्रोत नागरिकों की स्पेशल ट्रेन को दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने हरी झंडी दिखाकर मंगलमय यात्रा की शुभकामनाओं के साथ अयोध्या धाम के लिए रवाना किया।
इस यात्रा में दुर्ग संभाग और बस्तर संभाग के कुल 850 यात्री अयोध्या धाम के लिए रवाना हुए। श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखा गया। जय श्रीराम के जयकारों से पूरा रेलवे स्टेशन गूंज उठा।
इस अवसर पर विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में यह छत्तीसगढ़ वासियों की आस्था, संस्कृति और सनातन परंपराओं को अयोध्या की पावन भूमि से जोड़ने वाली ऐतिहासिक यात्रा है। इस योजना के माध्यम से छत्तीसगढ़ सरकार जन-जन को प्रभु श्रीराम के दर्शन का सुअवसर प्रदान कर रही है।
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रभु श्रीराम का ननिहाल है। माता कौशल्या की भूमि से अयोध्या तक का यह रिश्ता भावनाओं का रिश्ता है। हमारी सरकार ने वादा किया था कि हर श्रद्धालु को अयोध्या में श्रीरामलला के दर्शन कराएंगे और आज वह वादा धरातल पर साकार हो रहा है। सभी यात्रियों की यात्रा मंगलमय हो, प्रभु श्रीराम की कृपा सभी पर बनी रहे।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से दुर्ग जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती बंजारे, दुर्ग जनपद पंचायत अध्यक्ष कुलेश्वरी देवांगन, पाटन जनपद पंचायत अध्यक्ष कीर्ति नायक, जिला पंचायत सभापति नीलम चंद्राकर, एल्डरमैन एवं महामंत्री चंदू देवांगन, राजेश चंद्राकर सहित समाज कल्याण विभाग के अधिकारी-कर्मचारीगण एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.