ब्रेकिंग

एसपी विजय अग्रवाल ने किया ‘सेवा सरिता’ भाग-2 पुस्तक का विमोचन

90516112026113359whatsappimage2026-11-16at5.03.34pm.jpeg

-दिलीप ठाकुर के सेवा एवं रचनात्मक कार्यों का संकलन है पुस्तक, वृद्धाश्रम, केंद्रीय जेल एवं जिला चिकित्सालय में किए गए सेवा कार्यों को मिली जगह
दुर्ग।
कसारीडीह स्थित प्रशांति मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में दुर्ग जिला पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल (आईपीएस) ने ‘सेवा सरिता’ पुस्तक के भाग-2 का विमोचन किया। इस पुस्तक का संकलन जीवन दीप समिति के आजीवन सदस्य एवं श्री सत्य साईं सेवा समिति के जिला चिकित्सा सेवा प्रभारी दिलीप ठाकुर द्वारा किया गया है। इसमें उनके द्वारा वृद्धाश्रम, केंद्रीय जेल, ग्रामीण क्षेत्रों एवं जिला चिकित्सालय में जरूरतमंदों की सेवा के साथ किए गए विभिन्न रचनात्मक एवं सामाजिक कार्यों का विवरण संकलित किया गया है।
उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व ‘सेवा सरिता’ भाग-1 का विमोचन राजभवन में महामहिम राज्यपाल रमेन डेका के करकमलों से हुआ था। राज्यपाल ने पुस्तक में संकलित सेवा कार्यों की सराहना करते हुए इसे राजभवन के पुस्तकालय में रखने के निर्देश भी दिए थे। यह उपलब्धि पुस्तक के माध्यम से किए गए सामाजिक एवं सेवा कार्यों को मिली महत्वपूर्ण पहचान के रूप में देखी जा रही है।
‘सेवा सरिता’ भाग-2 में जरूरतमंदों के प्रति संवेदनशीलता, स्वास्थ्य सेवा, सामाजिक सरोकार और मानव सेवा के विभिन्न प्रयासों को शब्दों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया है। पुस्तक का उद्देश्य समाज में सेवा, सहयोग और समर्पण की भावना को प्रोत्साहित करना है।
इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर श्री सत्य साईं सेवा समिति के सदस्यों, ओम सत्यम शिक्षण एवं जन विकास समिति के सदस्यों तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दिलीप ठाकुर को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। सभी ने उनके सेवा कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी तरह समाज के जरूरतमंद लोगों की सेवा करते रहने की कामना की।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.