ब्रेकिंग

किसानों की समस्याओं और राजस्व अधिकारियों की मांगों को लेकर अरुण वोरा ने दिया कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ को समर्थन

282131120261106331002177892.jpg

दुर्ग। प्रदेश में डिजिटल क्रॉप सर्वे (DCS), पीवी ऐप, एग्रीस्टैक फार्मर रजिस्ट्री एवं धान खरीदी से जुड़ी तकनीकी और प्रशासनिक समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ द्वारा 13 नवंबर को आयोजित एक दिवसीय सामूहिक अवकाश के दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं दुर्ग शहर के पूर्व विधायक अरुण वोरा ने संघ के पदाधिकारियों एवं आंदोलनरत तहसीलदारों तथा नायब तहसीलदारों से मुलाकात कर उनकी मांगों को अपना समर्थन दिया।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के तहसीलदार और नायब तहसीलदार प्रशासनिक व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। राजस्व विभाग के न्यायालयीन कार्यों से लेकर किसानों की समस्याओं के निराकरण और शासन की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन तक उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। ऐसे में जब तकनीकी अधिकार और संसाधन उपलब्ध नहीं हैं, तब अधिकारियों पर जवाबदेही डालना व्यावहारिक नहीं है। शासन को उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनकर आवश्यक तकनीकी सुविधाएं, स्पष्ट दिशा-निर्देश और पर्याप्त मानव संसाधन उपलब्ध कराने चाहिए।
वोरा ने कहा कि किसानों का हित और प्रशासनिक व्यवस्था का सुचारु संचालन एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं। किसानों को धान विक्रय और शासकीय योजनाओं का लाभ समय पर मिले, इसके लिए राजस्व, कृषि, खाद्य एवं सहकारिता विभागों के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है।
उन्होंने शासन से संघ द्वारा उठाई गई मांगों पर सकारात्मक पहल करते हुए तकनीकी विसंगतियों का शीघ्र निराकरण करने और किसानों के वास्तविक धान रकबे का सही सत्यापन सुनिश्चित करने की मांग की।
अरुण वोरा ने स्पष्ट किया कि किसानों के हितों और प्रशासनिक अधिकारियों की जायज समस्याओं के समाधान के लिए उनकी आवाज उठाना आवश्यक है।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.