होम / दुर्ग-भिलाई / धान के अलावा अन्य फसल उत्पादक किसानों को भी प्रति एकड़ 15000 रूपए आदान राशि दे सरकार
दुर्ग-भिलाई
-सरकार चालू खरीफ वर्ष में भी 3100 रूपए की दर से धान खरीदी करने की चालाकी कर रही है - छत्तीसगढ़ प्रगतिशील किसान संगठन
दुर्ग। छत्तीसगढ़ सरकार ने खरीफ वर्ष 2026-27 में सरकार को धान बेचने वाले किसानों को बेचे गए धान की राशि का भुगतान घोषित एमएसपी के आधार पर करने और इसके अतिरिक्त प्रति एकड़ 13839 रुपए आदान राशि का भुगतान करने का निर्णय लिया है।
छत्तीसगढ़ प्रगतिशील किसान संगठन के संयोजक एड राजकुमार गुप्त ने राज्य सरकार के निर्णय का स्वागत करते हुए कहा है कि सरकार चालू खरीफ वर्ष में भी 21 क्विंटल धान बेचने वाले किसानों का धान 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर से ही धान खरीदी करने की चालाकी कर रही है।
किसान संगठन के संयोजक ने कहा है कि पिछले 3 खरीफ वर्षों में धान के एमएसपी में की गई वृद्धि की राशि का भुगतान भी किसानों को करना चाहिए क्योंकि खरीफ वर्ष 2023-24 से लेकर 2025-26 तक सरकार ने किसानों का धान 3100 रूपए प्रति क्विंटल के स्थिर भाव से खरीदा है जबकि खेती की लागत और बाजार में मंहगाई 30-40% तक बढ़ गई है जिसके कारण किसानों के परिवार का जीवन यापन करना कठिन हो गया है, केंद्र सरकार द्वारा धान के एमएसपी में की गई वृद्धि का लाभ नहीं मिलने से पिछले 3 साल में किसानों को हजारों करोड़ रूपए का नुक़सान हुआ है।
छत्तीसगढ़ प्रगतिशील किसान संगठन कै संयोजक एड राजकुमार ने कहा है कि सरकार को धान के अलावा अन्य फसल के उत्पादक किसानों के हितों का भी ध्यान रखना चाहिए किसानों से भेदभाव का व्यवहार नहीं करना चाहिए, किसान संगठन के नेता ने राज्य सरकार से आग्रह किया है कि जिस तरह धान धान बेचने वाले किसानों को प्रति एकड़ के हिसाब से आदान राशि देने का निर्णय लिया गया है उसी प्रकार सरकार को धान न बेचने वाले, उद्यानिकी सहित अन्य फसलों का उत्पादन करने वाले किसानों को भी प्रति एकड़ 10 हजार रुपए की आदान राशि को बढ़ाकर 15 हजार रुपए की दर से आदान राशि प्रदान किया जाना चाहिए।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.