दुर्ग

पीलिया की रोकथाम हेतु स्वास्थ्य अमला मुस्तैद

35312112026135518whatsappimage2026-11-12at7.19.12pm.jpeg

दुर्ग। नगर निगम दुर्ग क्षेत्र अंतर्गत आज वार्ड क्र. 54 आबादी बस्ती पोटियाकला में संभावित पीलिया मरीज मिलने पर डॉ. मनोज दानी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी दुर्ग के निर्देश में डॉ सी.बी.एस. बंजारे, जिला सर्वलेंस अधिकारी, दुर्ग के मार्गदर्शन में शहरी खण्ड चिकित्सा अधिकारी, दुर्ग व सीटी प्रोग्राम मैनेजर, दुर्ग, श्रीमती रितीका सोनवानी, जिला एपिडेमियोलॉजिस्ट, दुर्ग एवं बीईटीओ स्थानीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं मितानिनों के साथ प्रभावित क्षेत्र का भ्रमण किया गया।
प्रभावित क्षेत्र का स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा 12 नवम्बर 2026 तक कुल 286 घरों का सर्वे किया गया है। जहाँ पीलिया के नये मरीज नहीं मिले है, दिनांक 07 नवम्बर 2026 से आज दिनांक तक कुल 09 मरीज मिले, जिनमें से 01 मरीज का शासकीय अस्पताल में चिकित्सकीय उपचार चल रहा है। अन्य सभी मरीज घर पर चिकित्सकीय उपचार लें रहे है। संक्रमित क्षेत्र में पीलिया से किसी भी मरीज की मृत्यु नहीं हुई है। वर्तमान में सभी मरीजों की स्थिति सामान्य है। संक्रमित क्षेत्र का 04 जगहों से पानी सैम्पल का नमूना लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, दुर्ग द्वारा जांच के लिये भेजा गया है।
जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग, दुर्ग आम जनता से अपील की गई है कि उल्टी लगना, भूख न लगना, थकान महसूस होना, पेट में लगातार दर्द होना, बुखार आना जैसे पीलिया संबंधी लक्षण दिखाई देने पर तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र में जाकर चिकित्सकीय परामर्श लें। साथ ही पीलिया का जाँच कराने और अपने व परिवार का ध्यान रखने की सलाह दी गयी है। पानी उबाल कर पिये, सड़े गले सब्जी न खाये, बाहर का खाना बंद करे, मांसाहार ना खाये, तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र में जाकर चिकित्सकीय परामर्श लें। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पीलिया से घबराने की आवश्यकता नहीं है। सतर्क रहें, स्वच्छता का पालन करें, लक्षण होने पर समय पर स्वास्थ्य संस्था से संपर्क करें तथा संक्रमण के प्रसार को रोकने में सहयोग करें।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.