-उपार्जन केंद्रों में अनधिकृत धान खपाने के प्रयासों पर निगरानी
-राजस्व, खाद्य एवं मंडी विभाग की संयुक्त कार्रवाई
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से शुरू हो रही धान खरीदी से पहले बिलासपुर जिला प्रशासन ने धान के अवैध संग्रहण और कारोबार के विरुद्ध कार्रवाई तेज कर दी है। कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर राजस्व, खाद्य एवं मंडी विभाग की टीमों ने जिले में 7 ठिकानों पर छापामार कार्रवाई कर कुल 200.40 क्विंटल धान जब्त किया है। यह कार्रवाई उपार्जन केंद्रों में अनधिकृत रूप से धान खपाने के प्रयासों को रोकने के लिए की गई है।
संबंधित क्षेत्र के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं तहसीलदार के नेतृत्व में जांच दलों ने व्यापारिक प्रतिष्ठानों और धान संग्रहण स्थलों का आकस्मिक निरीक्षण किया।चकरभाठा में शुभम हरियाणी के नानक ट्रेडर्स से 28 क्विंटल और श्री कृष्णा धान भंडार से 24 क्विंटल धान जब्त किया गया। कोटा के वार्ड क्रमांक एक स्थित जय भगवान अग्रवाल की श्रीराम राइस मिल से 50.40 क्विंटल तथा ग्राम गतौरा के अमर किराना स्टोर्स से 28 क्विंटल धान की जब्ती की गई।
इसी प्रकार बेलगहना में नवीन अग्रवाल के विशेष ट्रेडर्स से 24 क्विंटल, ग्राम किरारी के राम गोपाल किराना स्टोर्स से 26 क्विंटल तथा मझवानी, दारसागर स्थित जागेश्वर प्रसाद जायसवाल के पप्पू किराना स्टोर से 20 क्विंटल धान जब्त किया गया। सभी प्रकरणों में मंडी अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की गई है।जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि धान का अवैध कारोबार एवं अनधिकृत संग्रहण करने वाले व्यक्तियों, व्यापारियों और संस्थानों के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.