दुर्ग

मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण प्रारंभ, 12 नवम्बर से 11 दिसम्बर तक दावा आपत्ति दर्ज कराने का मिलेगा अवसर

22912112026122904whatsappimage2026-11-12at5.54.57pm.jpeg

-18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवा मतदाता सूची में जुड़वा सकेंगे नाम, 4 जनवरी 2027 को होगा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन

Image after paragraph


दुर्ग। भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़, रायपुर के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 1 जनवरी 2027 के संदर्भ में निर्वाचक नामावली का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम प्रारंभ हो गया है। इस संबंध में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने राजनीतिक दलों की बैठक एवं प्रेस वार्ता आयोजित कर पुनरीक्षण कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी गई।
कलेक्टर अभिजीत सिंह ने बताया कि जारी कार्यक्रम के अनुसार निर्वाचक नामावली का प्रारंभिक प्रकाशन आज 12 नवंबर 2026 को कर दिया गया है। इसके साथ ही 12 नवंबर से 11 दिसंबर 2026 तक सभी मतदान केंद्रों में कार्यालयीन दिवसों के दौरान मतदाता सूची से संबंधित दावा एवं आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। प्राप्त दावा-आपत्तियों का निराकरण 28 दिसंबर 2026 तक किया जाएगा। इसके पश्चात 4 जनवरी 2027 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।
-नाम जोड़ने, विलोपन एवं संशोधन के लिए कर सकते हैं आवेदन
पुनरीक्षण अभियान के दौरान मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, नाम विलोपित कराने तथा प्रविष्टियों में सुधार के लिए निर्धारित प्रारूप में आवेदन प्रस्तुत किया जा सकता है। इसके लिए प्रारूप-6 में नया नाम जोड़ने, प्रारूप-7 में नाम विलोपन तथा प्रारूप-8 में मतदाता सूची की प्रविष्टियों में संशोधन एवं एक ही विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत स्थानांतरण के लिए आवेदन किया जा सकता है। ऐसे युवा जिनकी आयु 1 जनवरी 2027 को 18 वर्ष पूर्ण हो जाएगी, वे प्रारूप-6 भरकर मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करा सकते हैं। इसके अतिरिक्त 1 अप्रैल, 1 जुलाई एवं 1 अक्टूबर 2027 की अर्हता तिथियों के आधार पर भी पात्र नए मतदाताओं के नाम दर्ज करने की कार्यवाही की जाएगी।
सतत अद्यतीकरण के तहत मतदाता सूची में नाम जोड़ने/काटने एवं संशोधन के लिए कार्यालयीन दिवस में किसी भी दिन तहसील कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। पुनरीक्षण के दौरान प्राप्त दावा आपत्तियों की सूची वेबसाइट पर भी उपलब्ध रहेगी। सूची में किसी प्रकार की त्रुटि या आपत्ति होने पर संबंधित निर्वाचक अथवा सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के समक्ष शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। 
विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान एवं मतदाता सूची से संबंधित जानकारी के लिए नागरिक मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय, रायपुर के टोल फ्री नंबर 1950 पर कार्यालयीन समय सुबह 10 बजे से शाम 5.30 बजे तक संपर्क कर सकते हैं।
-ऑनलाइन आवेदन की सुविधा
मतदाता सूची में नाम जोड़ने, काटने, संशोधन एवं स्थानांतरण के लिए  अवजमतेण्मबपण्हवअण्पद पोर्टल तथा अवजमत भ्मसचसपदम ।चच के माध्यम से ऑनलाईन आवेदन कर सकते है। इसी पोर्टल एवं ऐ पके माध्यम से मतदाता सूची में अपना नाम भी खोज सकते हैं।         
-विधानसभावार मतदाताओं की जानकारी
प्रारंभिक प्रकाशन के अनुसार 06 विधानसभा क्षेत्र एवं साजा (आंशिक) व बेमेतरा (आंशिक) में 12 लाख 63 हजार 157 मतदाता दर्ज हैं। इनमें 6 लाख 28 हजार 280 पुरुष, 6 लाख 34 हजार 836 महिला तथा 41 तृतीय लिंग के मतदाता शामिल हैं। इस प्रकार प्रारंभिक मतदाता सूची में पुरुषों की तुलना में 6 हजार 556 महिला मतदाता अधिक हैं।
विधानसभावार आंकड़ों के अनुसार पाटन विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 7 हजार 922 मतदाता दर्ज है, जिसमें एक लाख 33 हजार 50 पुरूष और एक लाख 45 हजार 71 महिला है। इसमें मतदान केन्द्र 278 है। इसी प्रकार दुर्ग ग्रामीण में 1 लाख 97 हजार 107 मतदाता दर्ज है, जिसमें 98 हजार 118 पुरूष, 98 हजार 983 महिला शामिल, मतदान केन्द्र 263 है। दुर्ग शहर में 1 लाख 94 हजार 844 मतदाता दर्ज है, जिसमें 95 हजार 21 पुरूष, 99 हजार 806 महिला शामिल, मतदान केन्द्र 275 है। भिलाई नगर में 1 लाख 28 हजार 42 मतदाता दर्ज है, जिसमें 63 हजार 968 पुरूष, 64 हजार 70 महिला शामिल, मतदान केन्द्र 192 है। वैशाली नगर में 2 लाख 11 हजार 96 मतदाता दर्ज है, जिसमें 10 लाख 55 हजार 14 पुरूष, 10 लाख 55 हजार 73 महिला शामिल, मतदान केन्द्र 293 है, अहिवारा में 2 लाख 6 हजार 847 मतदाता दर्ज है, जिसमें 10 लाख 28 हजार 38 पुरूष, 10 लाख 40 हजार 06 महिला शामिल, मतदान केन्द्र 305 है।
साजा (आंशिक) में एक लाख 300 मतदाता दर्ज है, जिसमें 50 हजार 826 पुरूष, 49 हजार 473 महिला शामिल, मतदान केन्द्र 112 है तथा बेमेतरा (आंशिक) में 16 हजार 999 मतदाता दर्ज हैं, जिसमें 8 हजार 645 पुरूष, 8 हजार 354 महिला शामिल, मतदान केन्द्र 24 है। इस प्रकार विधानसभा क्षेत्रों में कुल 1,742 मतदान केंद्र हैं।
-आयु वर्ग के आधार पर मतदाताओं की जानकारी
आयु वर्ग के आधार पर जारी आंकड़ों के अनुसार 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के 7,959, 20 से 29 वर्ष के 2 लाख 44 हजार 279, 30 से 39 वर्ष के 3 लाख 60 हजार 419, 40 से 49 वर्ष के 2 लाख 69 हजार 361, 50 से 59 वर्ष के 2 लाख 6 हजार 409, 60 से 69 वर्ष के 1 लाख 13 हजार 346, 70 से 79 वर्ष के 48 हजार 733 तथा 80 वर्ष से अधिक आयु के 12 हजार 651 मतदाता शामिल हैं। आंकड़ों के अनुसार 30 से 39 वर्ष आयु वर्ग के मतदाताओं की संख्या सर्वाधिक है।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.