दुर्ग। जिला पंचायत दुर्ग के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आदरणीय बजरंग दुबे के निर्देशानुसार समुदाय प्रबंधित प्रशिक्षण केंद्र (Community Managed Training Centre – CMTC) का उद्घाटन पीआरसी भवन, अंजोरा (ख), जिला दुर्ग में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ उन्नति महिला संकुल संगठन की अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी कोसरे एवं संस्कृति महिला संकुल संगठन की अध्यक्ष श्रीमती इन्दु साहू द्वारा किया गया।
उद्घाटन के पश्चात उपस्थितजनों को प्रशिक्षण केंद्र की संरचना, उद्देश्य एवं संचालन व्यवस्था की विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर बजरंग दुबे ने कहा कि CMTC के माध्यम से संकुल एवं सीएलएफ स्तर पर क्षमता निर्माण की मानकीकृत व्यवस्था सुनिश्चित होगी। यह केंद्र एनआरएलएम प्रक्रियाओं, प्रशिक्षण, मूल्यांकन एवं क्रियान्वयन में तकनीकी दक्षता प्रदान कर योजनाओं की प्रभावशीलता बढ़ाएगा।
.jpeg)
उन्होंने बताया कि CMTC से महिला स्व-सहायता समूहों की नेतृत्व क्षमता, वित्तीय प्रबंधन एवं निर्णय लेने की शक्ति सशक्त होगी। प्रशिक्षण के जरिए उद्यम, विपणन एवं आजीविका गतिविधियों में पेशेवर दक्षता विकसित होगी, जिससे ग्रामीण समुदायों की आय में वृद्धि और आर्थिक उन्नति को बल मिलेगा।
कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम प्रबंधक, सहायक विकास विस्तार अधिकारी, एनआरएलएम टीम के सदस्य तथा विभिन्न संकुल संगठनों के पीआरपी उपस्थित रहे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.