ब्रेकिंग

सिलोदा में पारंपरिक मातर उत्सव धूमधाम से संपन्न, विधायक ललित चंद्राकर हुए शामिल

57012112026112510whatsappimage2026-11-12at4.47.31pm.jpeg

-फुड़हर देव एवं भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद, विधायक बोले– मातर उत्सव हमारी लोकसंस्कृति, सामाजिक एकता और भाईचारे का प्रतीक

Image after paragraph


सिलोदा। ग्राम सिलोदा में यादव समाज द्वारा आयोजित पारंपरिक मातर उत्सव हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर विशेष रूप से शामिल हुए। उन्होंने ग्रामीणों के साथ उत्सव की खुशियां साझा कीं तथा फुड़हर देव एवं भगवान श्रीकृष्ण की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उत्सव के दौरान पूरा गांव भक्तिमय एवं उल्लासपूर्ण वातावरण में नजर आया।
इस अवसर पर विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि मातर उत्सव छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकपरंपरा, सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे का प्रतीक है। यह पर्व हमारी माटी की संस्कृति, आस्था और परंपराओं को जीवंत बनाए रखने का महत्वपूर्ण माध्यम है। ऐसे पारंपरिक आयोजन नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने के साथ ही समाज में प्रेम, सद्भाव और एकजुटता का संदेश देते हैं।
उन्होंने मातर उत्सव की महत्ता बताते हुए कहा कि यह छत्तीसगढ़ का प्राचीन एवं लोकप्रिय लोकपर्व है, जो दीपावली और गोवर्धन पूजा के बाद परंपरागत रूप से मनाया जाता है। मुख्य रूप से यादव समाज का प्रमुख पर्व होने के बावजूद इसमें पूरे गांव की सहभागिता रहती है। उत्सव में गौ-वंश की पूजा-अर्चना का विशेष महत्व है। ग्वाल-बाल पारंपरिक वेशभूषा में सजकर नाचते-गाते हुए गौ-माता को गांव में भ्रमण कराते हैं। फुड़हर देव एवं भगवान श्रीकृष्ण की पूजा के साथ गौ-वंश को गोवर्धन की परिक्रमा कराई जाती है तथा खिचड़ी खिलाने की परंपरा निभाई जाती है।
मातर उत्सव के दौरान गांवों में ठाकुर जोहरनी, गली भ्रमण, आतिशबाजी, लोकनृत्य और लोकगीतों की विशेष धूम रहती है। युवाओं द्वारा गौ-वंश को दौड़ाने की परंपरा को मातर दौड़ कहा जाता है। यह पर्व गौ-सेवा, प्रकृति के प्रति श्रद्धा, वीरता और सामाजिक सद्भाव का संदेश देता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत उठाकर गौ-वंश एवं ग्वाल-बालों की रक्षा की थी। इसी प्रसंग की स्मृति में मातर उत्सव मनाया जाता है। यह पर्व छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान और यादव समाज की गौरवशाली परंपरा का अभिन्न हिस्सा है।
कार्यक्रम में सरपंच अनुसुइया साहू, पूर्व सरपंच नारायण साहू, यादव समाज प्रमुख गणेश यादव, जीवन यादव, सुरेश यादव, नरेश पवार, थनेन्द्र सिंह पवार, विनोद निषाद, प्रकाश चंद निषाद, राहुल यादव, तुलसी यादव, पूर्व सरपंच रिवेंद्र यादव, उपसरपंच विजय यादव सहित यादव समाज के गणमान्यजन एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.