दुर्ग-भिलाई

जिले में अन्नदाताओं के साथ अन्याय बंद करवाने युवा कांग्रेस दुर्ग ग्रामीण ने तहसील कार्यालय पहुंच कर ज्ञापन सौंपा...

68906122024101015img-20241206-wa0247.jpg

RO. NO 13129/104

दुर्ग। प्रदेश की भाजपा सरकार के द्वारा विधानसभा चुनाव के दौरान चुनावी घोषणा पत्र के अनुसार प्रदेश के किसानों को 3100 रुपए क्विंटल के दर पर धान खरीदी के साथ प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी का वादा एवं धान खरीदी की राशि एकमुस्त देने का वादा किया गया था। परंतु छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा इसके ठीक विपरीत किसानों के साथ अन्याय  करते हुए  ₹2300 प्रति क्विंटल धान खरीदी किया जा रहा है ।  धान खरीदने के लिए बारदाने की कमी एवं टोकन प्रणाली अव्यावहारिक होने के कारण किसानो की गाड़ी नहीं आ पा रही है। तौल में भी भारी गड़बड़ी होने की वजह से दो से ढाई किलो अधिक माप में गड़बड़ी की जा रही है। 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदने का वादा करने वाली सरकार किसानों का  पूरा धान नहीं खरीद पा रही है। पड़ोस के मध्य प्रदेश सरकार से अवैध रूप से बहुतायत में धान छत्तीसगढ़ लाकर धान केंद्रों में खपाया जा रहा है। अनाज व्यापारी, अनाज कोचिये बहुतायत में धान खपाने में लगे हुए हैं। छोटे एवं आम किसानों का धान सैंपल के रूप में लिया जा रहा है और वहीं भाजपा संबंधित बड़े किसानों का धान सैंपल के लिए नहीं लिया जाता है।
युका  नेताओं ने कहा कि तत्काल 21 कुंटल धान प्रति एकड़ एवं 3100 रुपए प्रति कुंटल के दर से पंचायत स्तर पर भुगतान करवाने एवं  बारदाने की कमी दूर करने एवं टोकन प्रणाली को सुधार करवाते हुए एवं तोल में गड़बड़ी की सुविधा करवाई जाए एवं अन्य राज्यों से आने वाले धान की खपत पर रोक लगाई जाए एवं अनाज कूचियों और अनाज व्यापारियों के द्वारा किया जा रहा अवैध धंधा पर तत्काल कार्यवाही की जाए।
प्रदेश युवा कांग्रेस के निर्देशअनुसार अव्यवस्थित तरीके से हो रही धान खरीदी पर सुधार 9 दिसंबर 2024 तक धान खरीदी सुचारू रूप से अगर नहीं किया जाता है तो जिला युवा कांग्रेस दुर्ग ग्रामीण प्रभारी नरेंद्र वर्मा एवं जिला अध्यक्ष जयंत देशमुख के मार्गदर्शन में दुर्ग तहसील कार्यालय का घेराव किया जाएगा।
 कार्यक्रम में मुख्य रूप से यशवंत देशमुख, ब्लॉक अध्यक्ष जिला युवा कांग्रेस दुर्ग ग्रामीण, विक्रांत ताम्रकार, अनिल देशमुख, विकास साहू,हेमंत साहू, दीपांकर साहू,पंकज सिंह, राहुल कुमार,शैलेन्द्र राजा,सूरज पारदी,इशू सोनगढ़े, अमन कुमार,हर्ष साहू,ज्ञानेश्वर, राजू साहू,अभिषेक,देवेंद्र देशमुख, हृतिवेश हरमुख,सहित दर्जनों युवा कांग्रेस साथी उपस्थित रहे।

RO. NO 13129/104

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

97519112024060022image_750x_66bc2a84329bd.webp
RO. NO 13129/104
60204032025101208img-20250304-wa0001.jpg

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.