-मुख्यमंत्री निवास में हुई आत्मीय मुलाकात, प्रदेश के विकास और जनकल्याण के मुद्दों पर हुई चर्चा
रायपुर।दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के विधायक ललित चंद्राकर ने आज रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी विधायक ललित चंद्राकर को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश के विकास और जनकल्याण से जुड़े विषयों पर चर्चा की।
इस अवसर पर विधायक चंद्राकर ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कुशल नेतृत्व में छत्तीसगढ़ निरंतर विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है, जो सरकार की महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
उन्होंने कामना की कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करे तथा प्रदेश का प्रत्येक परिवार सुख, समृद्धि और खुशहाली से परिपूर्ण हो।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.