होम / दुर्ग-भिलाई / पाइप लाइन बिछाने के नाम पर दुकान के सामने सीढ़ी तोड़ने से व्यापारी परेशान, दीपावली में कारोबार हो रहा हैं प्रभावित
दुर्ग-भिलाई
दुर्ग। महाराजा चौक के पास बोरसी जाने वाली सड़क पर नगर निगम द्वारा पानी की पाइप लाइन बिछाने का कार्य कराया जा रहा है। इस दौरान ठेकेदार नंद चंद्राकर पर एक दुकानदार की दुकान के सामने बनी सीढ़ी जेसीबी से तोड़ने और दुकान के प्रवेश मार्ग पर पाइप रखकर रास्ता बाधित करने का आरोप लगा है। इससे संबंधित दुकानदार को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
दुकानदार धर्मेंद्र कुमार ने दुर्ग निगम आयुक्त से मामले में हस्तक्षेप कर तत्काल राहत दिलाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में निगम के अधिकारियों से शिकायत करने पर उन्हें जानकारी दी गई कि संबंधित ठेकेदार नंद चंद्राकर को फिलहाल उक्त स्थान पर काम करने से मना किया गया है, इसके बावजूद ठेकेदार द्वारा मनमानी करते हुए कार्य किया जा रहा है।
धर्मेंद्र कुमार के अनुसार, उक्त स्थान पर मुआवजे से संबंधित मांग को लेकर उन्होंने शासन एवं लोक निर्माण विभाग (PWD) को पत्र भी लिखा है, जिसके चलते फिलहाल पीडब्ल्यूडी द्वारा वहां काम नहीं किया जा रहा है। इसके बावजूद पाइप लाइन कार्य के नाम पर उनकी दुकान के सामने की सीढ़ी तोड़ दी गई और प्रवेश मार्ग अवरुद्ध कर दिया गया है।
उन्होंने कहा कि दीपावली का त्योहार कपड़ा व्यवसाय के लिए साल का सबसे महत्वपूर्ण व्यावसायिक समय होता है। ऐसे में दुकान के सामने रास्ता बंद होने से ग्राहकों का आना-जाना प्रभावित होगा और उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। धर्मेंद्र कुमार ने निगम आयुक्त से मांग की है कि तत्काल दुकान के सामने रखे पाइप हटवाए जाएं तथा तोड़ी गई सीढ़ी का निर्माण करवाकर दुकान तक आने-जाने का रास्ता बहाल किया जाए, ताकि दीपावली के दौरान उनका व्यवसाय प्रभावित न हो।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.