दुर्ग-भिलाई

खरीफ गिरदावरी में त्रुटि या छूट होने पर किसान 10 नवंबर तक दर्ज कराएं दावा-आपत्ति : ठा. कमलेश सिंह राजपूत

477021120260414241002129125.jpg

-पीबी एप के माध्यम से गिरदावरी का कार्य पूर्ण, ग्राम पंचायत स्तर पर आज से हो रहा प्रकाशन, किसानों को मिलेगा सुधार का पर्याप्त समय
दुर्ग
। भारतीय जनता पार्टी से जुड़े भू-राजस्व सुधार समिति के प्रदेश संयोजक ठाकुर कमलेश सिंह राजपूत ने प्रदेश के समस्त किसान साथियों से अपील की है कि खरीफ फसल की गिरदावरी का कार्य पीबी एप के माध्यम से प्रदेशभर में पूर्ण कर लिया गया है। अब इसका ग्राम पंचायत स्तर पर 2 नवंबर से 10 नवंबर 2026 तक प्रकाशन किया जा रहा है।
उन्होंने किसानों से आग्रह किया है कि वे अपने ग्राम पंचायत में प्रकाशित गिरदावरी अभिलेखों का अवलोकन अवश्य करें। यदि किसी किसान की फसल की गिरदावरी छूट गई है अथवा दर्ज जानकारी में किसी प्रकार की त्रुटि है, तो निर्धारित समय-सीमा के भीतर दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर उसमें आवश्यक सुधार करवा लें।
ठाकुर कमलेश सिंह राजपूत ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की धान की एक-एक दाना खरीदने के लिए प्रतिबद्ध है। इसलिए सभी किसान भाई गिरदावरी से संबंधित जानकारी की जांच कर लें, ताकि धान खरीदी के समय किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
उन्होंने विश्वास दिलाया कि किसानों को अपनी त्रुटियों के निराकरण और दावा-आपत्ति दर्ज कराने के लिए पर्याप्त समय मिलेगा। उन्होंने सभी किसान साथियों से अपील की कि इस अवसर का लाभ उठाएं और समय रहते अपनी गिरदावरी का सत्यापन अवश्य कराएं।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.