ब्रेकिंग

रिटेंशन लाइसेंसधारकों की समस्या का निराकरण कर विजय बघेल और प्रेम प्रकाश पांडेय ने 4 हजार परिवारों को दी बड़ी राहत

579011120261206581002126938.jpg

-भिलाई स्टील सिटी चेंबर ऑफ कॉमर्स ने दोनों नेताओं के प्रयासों की सराहना कर जताया आभार
भिलाई।
रिटेंशन लाइसेंसधारकों की लंबे समय से चली आ रही गंभीर समस्या के निराकरण में दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय बघेल एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडेय के सार्थक प्रयासों की भिलाई स्टील सिटी चेंबर ऑफ कॉमर्स ने सराहना की है। चेंबर की ओर से कहा गया कि दोनों नेताओं ने इस समस्या को मुख्यमंत्री के संज्ञान में लाकर उसके समाधान की दिशा में प्रभावी पहल की, जिससे भिलाई के लगभग 4 हजार परिवारों को बड़ी राहत मिली है।
चेंबर ने कहा कि रिटेंशन लाइसेंस का मामला लंबे समय से गंभीर रूप धारण कर चुका था। यह समस्या कैंसर की तरह फैलती जा रही थी और इसके चलते हजारों परिवारों के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया था। बीएसपी प्रबंधन के अड़ियल रवैये के कारण रिटेंशन लाइसेंसधारक लगातार परेशान थे। अपनी समस्या के समाधान की मांग को लेकर प्रभावित परिवारों और लाइसेंसधारकों को हर सप्ताह बैठकें कर संघर्ष करना पड़ रहा था तथा समाधान का रास्ता तलाशना पड़ रहा था।
चेंबर के प्रतिनिधियों ने कहा कि सभी को विश्वास था कि सच्चाई की राह में भले ही देर हो सकती है, लेकिन अंततः समस्याओं का समाधान जरूर होता है। शुरुआत से ही सांसद विजय बघेल और प्रेम प्रकाश पांडेय की जोड़ी पर भरोसा था। दोनों नेताओं ने इस भरोसे को एक बार फिर अटूट साबित किया है। उनके प्रयासों से हजारों परिवारों को राहत मिलना एक बड़ी उपलब्धि है।
भिलाई स्टील सिटी चेंबर ऑफ कॉमर्स ने दोनों संघर्षशील नेताओं को इस जनहितकारी पहल के लिए बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही इस पूरे संघर्ष में निरंतर जुटे रहे सेवानिवृत्त कर्मचारियों और रिटेंशन लाइसेंसधारकों के धैर्य, एकजुटता और संघर्ष के प्रति आभार व्यक्त किया है।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.