होम / ब्रेकिंग / पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ दिल्ली रवाना हुए जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर, धीरज बाकलीवाल सहित कांग्रेस नेतागण, वोट बचाओ–देश बचाओ महारैली में होंगे शामिल
ब्रेकिंग
-1 नवंबर को रामलीला मैदान में राहुल गांधी एवं इंडिया गठबंधन के आह्वान पर आयोजित महारैली में शामिल होकर लोकतंत्र, संविधान और मताधिकार की रक्षा के लिए बुलंद करेंगे आवाज
.jpeg)
दुर्ग। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एवं इंडिया गठबंधन के आह्वान पर 1 नवंबर को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली में शामिल होने 31 अक्टूबर को कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) के जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर सहित दुर्ग जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेता नियमित विमान से दिल्ली रवाना हुए।
आज शाम 5:30 बजे के नियमित विमान से दिल्ली रवाना होने वालों में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर, पीसीसी महामंत्री राजेन्द्र साहू, दुर्ग शहर अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल, भिलाई नगर अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर, विधायक अटल श्रीवास्तव, विधायक उत्तरी जांगड़े, महापौर नीरज पाल, हरीश ठाकुर, अमृत राजपूत, अहेन्द्र चेलक सहित अनेक कांग्रेस नेता शामिल हैं।
-वोट चोरी और चुनावी अनियमितताओं के खिलाफ देशव्यापी आवाज बुलंद करेगी कांग्रेस : भूपेश बघेल
दिल्ली रवाना होने के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव भूपेश बघेल ने कहा कि लोकतंत्र में जनता का वोट सबसे बड़ी ताकत है, लेकिन आज देश में मतदाता सूची और चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। राहुल गांधी लगातार तथ्यों के साथ वोट चोरी का मुद्दा देश के सामने रख रहे हैं। एसआईआर के नाम पर पात्र मतदाताओं के नाम काटे जाने की शिकायतें लोकतंत्र के लिए चिंताजनक हैं। चुनाव आयोग की जिम्मेदारी है कि प्रत्येक मतदाता का अधिकार सुरक्षित रहे और चुनावी प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न हो।
उन्होंने कहा कि 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में देशभर के कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता एकत्रित होकर लोकतंत्र की रक्षा के लिए अपनी आवाज बुलंद करेंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की जवाबदेही और इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का यह आंदोलन देश की लोकतांत्रिक संस्थाओं की निष्पक्षता सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण है। यह लड़ाई किसी राजनीतिक दल तक सीमित नहीं है, बल्कि संविधान, लोकतंत्र और देश के प्रत्येक नागरिक के मताधिकार को बचाने की लड़ाई है।
-रामलीला मैदान में जुटेंगे देशभर के कांग्रेसजन
दुर्ग ग्रामीण जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने बताया कि छत्तीसगढ़ से बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता दिल्ली पहुंच रहे हैं। दुर्ग जिले से भी कांग्रेसजनों की सक्रिय भागीदारी रहेगी। राहुल गांधी के नेतृत्व में आयोजित इस महारैली के माध्यम से केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के समक्ष जनता के मताधिकार से जुड़े सवालों को मजबूती से उठाया जाएगा। कांग्रेसजन लोकतंत्र की रक्षा और निष्पक्ष चुनावी व्यवस्था सुनिश्चित करने के संकल्प के साथ इस महारैली में शामिल होंगे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.