ब्रेकिंग

इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि और सरदार पटेल की जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया नमन

226311020261123541002122014.jpg

-धीरज बाकलीवाल ने कहा– दोनों महान विभूतियों का जीवन राष्ट्रसेवा, त्याग और एकता की प्रेरणा देता है

Image after paragraph

दुर्ग। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर द्वारा 31 अक्टूबर को देश की पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि तथा देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कांग्रेसजनों ने दोनों महान विभूतियों को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके योगदान का स्मरण किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ इंदिरा गांधी प्रतिमा स्थल पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इसके पश्चात कांग्रेसजन पटेल चौक स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा स्थल पहुंचे, जहां प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर के अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने कहा कि श्रीमती इंदिरा गांधी ने अपने दृढ़ नेतृत्व, दूरदर्शिता और साहसिक निर्णयों से देश की एकता एवं अखंडता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन देश की सेवा के लिए समर्पित कर दिया और राष्ट्र की एकता एवं अखंडता की रक्षा करते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया।
उन्होंने कहा कि लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल ने अपनी अद्भुत नेतृत्व क्षमता, दृढ़ इच्छाशक्ति और कुशल रणनीति से देश की सैकड़ों रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत के निर्माण में ऐतिहासिक योगदान दिया। उनका व्यक्तित्व और राष्ट्र के प्रति समर्पण सदैव देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।
बाकलीवाल ने आगे कहा कि दोनों महान विभूतियों का जीवन हमें राष्ट्रसेवा, त्याग, समर्पण, एकता और भाईचारे की प्रेरणा देता है। वर्तमान समय में आवश्यकता है कि हम उनके विचारों और आदर्शों को आत्मसात करते हुए देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहें।
कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल, नेता प्रतिपक्ष संजय कोहले, अल्ताफ अहमद, अजय मिश्रा, मनीष बघेल, देवश्री साहू, विमल यादव, अशोक मेहरा, मुकेश साहू, फिरोज खान, प्रकाश शिवांकर, जगमोहन ढीमर, कल्याण सिंह ठाकुर, लाख नवरंग, सदाबहार, चंद्रशेखर पारख, सुभाष पॉल, ईश्वर साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.