-महापौर अलका बाघमार बोलीं- शहर के प्रत्येक वार्ड में समान रूप से हो रहा विकास
दुर्ग। नगर निगम दुर्ग द्वारा शहर के सभी वार्डों में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार और विकास कार्यों को गति दी जा रही है। इसी कड़ी में महापौर अलका बाघमार ने पटरी पार क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 58 स्थित साईं नगर में 19.90 लाख रुपये तथा वार्ड क्रमांक 16 में 19.40 लाख रुपये की लागत से होने वाले चार सड़क निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। इन कार्यों पर कुल 39.30 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
निर्माण कार्यों के तहत वार्ड 58 में जंघेल के घर से राजेंद्र के घर तक स्ट्रीट नंबर 7 में सीसी रोड तथा विश्वकांत पांडे के घर से लक्ष्मी निवास तक आरसीसी रोड का निर्माण होगा। वहीं वार्ड 16 में हिरेंद्र साहू के घर से धरसा रोड तक और महेंद्र साहू के घर से डीपीएस स्कूल की ओर तक सीसी रोड बनाई जाएगी।
महापौर अलका बाघमार ने कहा कि पटरी पार सहित शहर के प्रत्येक वार्ड में समान रूप से विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। नागरिकों की मांग और क्षेत्र की आवश्यकता के अनुरूप सड़क, नाली सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने और निर्धारित समय-सीमा में काम पूरा करने के निर्देश दिए।
सड़क निर्माण कार्यों की सौगात मिलने पर वार्डवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए महापौर के प्रति आभार जताया। इस अवसर पर निगम के पीडब्ल्यूडी प्रभारी देव नारायण चंद्राकर, एमआईसी प्रभारी शशि साहू, पार्षद रेशमा गोलू सोनकर, युवराज कुंजम, खिलावन मटियारा, जितेंद्र राजपूत सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित थे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.