रायपुर। जिला पंचायत के दूसरे चरण में 127 सीटों पर हुए मतदान में से भाजपा अधिकृत व समर्थित 97 प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। 23 तारीख को तीसरे चरण का मतदान होना है। परंतु बीजेपी ने अभी से ही 10 जिलों में बहुमत प्राप्त कर लिया है। आधी रात बाद तक चली मतगणना के हवाले से त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव संयोजक सौरभ सिंह ने यह जानकारी दी। बता दें कि छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण की मतगणना आज होगी। दूसरे चरण में राज्य के 43 विकासखंडों में मतदान संपन्न हुआ था। दूसरे चरण में कुल 77.06 मतदान हुआ। जिसमे पुरुषों ने 76.2, महिलाओं ने 77.88 और अन्य 6.59 मतदान किया है। इस चरण में पंच, सरपंच, जनपद सदस्य और जिला पंचायत सदस्य के पदों के लिए मतदान कराया गया था। आज 43 विकासखंडों में दूसरे चरण के चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे। प्रशासन द्वारा मतगणना प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ और अब सभी की निगाहें नतीजों पर टिकी हैं।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.