दुर्ग

दुःखद : अहिवारा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा के निधन से भाजपा में शोक की लहर, जनसेवा और संगठन के प्रति समर्पण को किया याद

88030102026121159whatsappimage2026-10-30at5.40.37pm.jpeg

दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ नेता एवं अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद, हृदयविदारक एवं स्तब्ध कर देने वाला है। उनके निधन से भाजपा परिवार सहित पूरे छत्तीसगढ़ के राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है।
डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का संपूर्ण जीवन जनसेवा, संगठन के प्रति समर्पण और अपने क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध रहा। उन्होंने एक जनप्रतिनिधि के रूप में क्षेत्र की जनता से निरंतर जुड़कर उनकी समस्याओं और जरूरतों को प्राथमिकता दी। संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, सरल व्यक्तित्व और जनहित के कार्यों में सक्रियता सदैव स्मरणीय रहेगी।
उनके निधन को भाजपा परिवार और छत्तीसगढ़ की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए शोक व्यक्त किया गया है। उनके जाने से सार्वजनिक जीवन में जो रिक्तता आई है, उसकी भरपाई कर पाना कठिन है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों और समर्थकों को इस कठिन समय में दुःख सहन करने की शक्ति दें।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.