दुर्ग

बिहान से मिला आर्थिक संबल, मेडिकल स्टोर से चमकी वीणा की किस्मत

81530102026111001whatsappimage2026-10-30at4.37.29pm.jpeg

-समूह से जुड़ीं, कर्ज लिया और खड़ा कर दिया अपना कारोबार; आज सालाना ₹2.50 लाख की कमाई
दुर्ग।
मेहनत करने का जज्बा हो और सही समय पर सहयोग मिल जाए तो सफलता की राह आसान हो जाती है। ग्राम पंचायत पतोरा, विकासखंड पाटन की वीणा साहू ने इसे अपनी मेहनत से साबित कर दिखाया है। बिहान योजना के तहत स्व-सहायता समूह से जुड़कर उन्होंने स्वरोजगार की राह पकड़ी और आज मेडिकल स्टोर के सफल संचालन से आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन गई हैं। कभी अपने परिवार की आर्थिक स्थिति बेहतर बनाने का सपना देखने वाली वीणा आज सालाना करीब ₹2.50 लाख की आमदनी अर्जित कर रही हैं।
वीणा साहू 28 जुलाई 2019 को छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के अंतर्गत नर्मदा माता महिला समूह से जुड़ीं। समूह से जुड़ने के बाद उन्हें बचत, ऋण और स्वरोजगार के महत्व को समझने का अवसर मिला। उन्होंने समूह से मिले सहयोग को अपनी आजीविका का मजबूत आधार बनाने का निर्णय लिया।
मेडिकल स्टोर व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए वीणा को ₹15 हजार रिवॉल्विंग फंड (RF) और ₹60 हजार सामुदायिक निवेश निधि (CIF) के रूप में मिले। इसके साथ ही उन्होंने ₹1.50 लाख का बैंक ऋण लेकर अपने व्यवसाय का विस्तार किया। प्राप्त राशि से दुकान में आवश्यक दवाइयों और मेडिकल सामग्री का स्टॉक बढ़ाया। धीरे-धीरे उनका कारोबार आगे बढ़ने लगा और आसपास के ग्रामीणों को भी स्थानीय स्तर पर जरूरी दवाइयां उपलब्ध होने लगीं।
आज वीणा साहू का मेडिकल स्टोर उनके परिवार की आर्थिक मजबूती का आधार बन चुका है। बेहतर व्यवसाय प्रबंधन और निरंतर मेहनत से उनकी वार्षिक आय लगभग ₹2.50 लाख तक पहुंच गई है। इससे वे परिवार की जरूरतों को बेहतर ढंग से पूरा कर पा रही हैं।
वीणा साहू का कहना है कि बिहान समूह से जुड़ने के बाद उनके भीतर आत्मविश्वास बढ़ा। समूह से मिले आर्थिक सहयोग ने उन्हें अपना व्यवसाय शुरू करने और आगे बढ़ाने का हौसला दिया।
वीणा की यह सफलता बताती है कि स्व-सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को मिलने वाला वित्तीय सहयोग उनके लिए आत्मनिर्भरता के नए रास्ते खोल सकता है। उनकी कहानी ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार अपनाने और अपनी पहचान बनाने की प्रेरणा दे रही है।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.