होम / दुर्ग-भिलाई / दीपावली पर अस्थायी पटाखा दुकानों का लॉटरी से आवंटन
दुर्ग-भिलाई
-जेआरडी स्कूल के पीछे मैदान में लगेंगी लगभग 49 दुकानें, महापौर अलका बाघमार की मौजूदगी में संपन्न हुई प्रक्रिया
दुर्ग। दीपावली पर्व के मद्देनजर शहर में अस्थायी पटाखा दुकानों के संचालन की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के तहत दुकानों का आवंटन किया गया। वार्ड क्रमांक 39 स्थित जेआरडी स्कूल के पीछे मैदान में लगभग 49 अस्थायी पटाखा दुकानें लगाई जाएंगी। दुकानों का आवंटन महापौर श्रीमती अलका बाघमार की उपस्थिति में लॉटरी के माध्यम से किया गया।
नगर निगम द्वारा दीपावली के दौरान पटाखा दुकानों के संचालन के लिए निर्धारित स्थल पर दुकानदारों को व्यवस्थित रूप से दुकानें उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह प्रक्रिया अपनाई गई। महापौर अलका बाघमार के चेंबर में आयोजित आवंटन प्रक्रिया के दौरान एक-एक कर पर्चियां निकाली गईं और लॉटरी के जरिए दुकानदारों को दुकानें आवंटित की गईं।
नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों और निर्धारित नियमों एवं शर्तों के अनुरूप अस्थायी पटाखा दुकानों का संचालन सुनिश्चित किया जाएगा। इसके लिए जेआरडी स्कूल के पीछे स्थित मैदान को निर्धारित किया गया है, ताकि दीपावली के दौरान पटाखों की बिक्री के लिए एक व्यवस्थित स्थल उपलब्ध हो सके।
नगर निगम की इस व्यवस्था का उद्देश्य शहर में बाजार व्यवस्था को सुचारु बनाए रखना और निर्धारित स्थान पर पटाखा दुकानों का संचालन सुनिश्चित करना है। इससे दुकानों को व्यवस्थित रूप से संचालित करने तथा प्रशासनिक दिशा-निर्देशों के पालन में भी सुविधा होगी।
इस अवसर पर एमआईसी सदस्य शेखर चंद्राकर, ज्ञानेश्वर ताम्रकर सहित बाजार विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.