होम / दुर्ग-भिलाई / छत्तीसगढ़ प्रांतीय आर्य प्रतिनिधि सभा की कार्यकारिणी भंग
दुर्ग-भिलाई
-ज्योतिर्मय आर्य कार्यकारी प्रधान, कपिल देव शास्त्री कार्यकारी मंत्री एवं प्रवीण गुप्ता कार्यकारी कोषाध्यक्ष नियुक्त
-जोगी राम भोय और दिलीप सोनी (आर्य) के निष्कासन का निर्णय
भिलाई। छत्तीसगढ़ प्रांतीय आर्य प्रतिनिधि सभा की नैमित्तिक साधारण सभा की बैठक में सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा, नई दिल्ली से नियुक्त पर्यवेक्षक जोगेन्द्र सिंह चौहान की उपस्थिति में संपन्न हुई। बैठक में सभा के संगठनात्मक कामकाज, कथित विधि-विरुद्ध गतिविधियों और आर्थिक अनियमितताओं से संबंधित आरोपों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में उपस्थित सभासदों ने चर्चा के बाद सभा के प्रधान जोगी राम भोय को सभा से निष्कासित करने तथा उपमंत्री दिलीप सोनी (आर्य) को आजीवन निष्कासित करने का निर्णय लिया। साथ ही, बहुमत के आधार पर वर्तमान कार्यकारिणी को भंग करने का निर्णय भी लिया गया।
आगामी चुनाव तक सभा का संचालन करने के लिए 15 सदस्यीय तदर्थ समिति का गठन किया गया है। इसमें ज्योतिर्मय आर्य को कार्यकारी प्रधान, कपिल देव शास्त्री को कार्यकारी मंत्री तथा प्रवीण गुप्ता को कार्यकारी कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। समिति में 12 अन्य सदस्य भी शामिल किए गए हैं।
नवगठित समिति सभा के संगठनात्मक कार्यों का संचालन करेगी तथा आगामी चुनाव संपन्न कराने की जिम्मेदारी निभाएगी। नई निर्वाचित कार्यकारिणी के गठन तक समिति सभा की गतिविधियों को व्यवस्थित एवं सुचारु रूप से संचालित करेगी।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.