-अवंति बाई चौक पर चेकिंग के दौरान पकड़ी गई बाइक, मौके पर साइलेंसर निकलवाकर किया गया जब्त
दुर्ग।यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध दुर्ग यातायात पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में 25 अक्टूबर 2026 को अवंति बाई चौक पर वाहन चेकिंग के दौरान मॉडिफाइड साइलेंसर लगी R1 बाइक के चालक के खिलाफ कार्रवाई की गई। पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालक पर 5,000 रुपये का जुर्माना लगाया। साथ ही मौके पर ही बाइक से मॉडिफाइड साइलेंसर निकलवाकर उसे जब्त कर लिया गया।
)
पुलिस उप महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग के निर्देशानुसार यातायात पुलिस द्वारा नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। जांच के दौरान वाहनों में नियम विरुद्ध बदलाव, तेज आवाज करने वाले साइलेंसर और अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।
यातायात पुलिस के अनुसार, मॉडिफाइड साइलेंसर से निकलने वाली तेज और कर्कश आवाज आम नागरिकों के साथ-साथ बुजुर्गों, बच्चों और मरीजों के लिए परेशानी का कारण बनती है। इससे ध्वनि प्रदूषण बढ़ने के साथ ही आसपास के लोगों की शांति और सुविधा भी प्रभावित होती है।
-मानक साइलेंसर का ही उपयोग करें वाहन चालक
यातायात पुलिस दुर्ग ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे अपने वाहनों में कंपनी द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप साइलेंसर का ही उपयोग करें तथा अनावश्यक और नियम विरुद्ध बदलाव करने से बचें। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मॉडिफाइड साइलेंसर, तेज आवाज करने वाले उपकरणों और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ आगे भी लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.