ब्रेकिंग

रिसाली निगम चुनाव की तैयारी में अभी से जुट जाएं कार्यकर्ता : ललित चंद्राकर

960251020261152541002092715.jpg

-विधायक ने वार्ड-32, 33 और 34 के शक्तिकेंद्र की मासिक बैठक में कार्यकर्ताओं को दिया संगठन मजबूत करने का संदेश

Image after paragraph


नेवई। आगामी रिसाली नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा ने संगठनात्मक तैयारियां तेज करने पर जोर देना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने नेवई वार्ड-33 स्थित बूथ क्रमांक 217, शक्तिकेंद्र क्रमांक-05 (गोवर्धन चौक) में आयोजित मासिक बैठक में शामिल होकर कार्यकर्ताओं को चुनावी तैयारी में जुटने का आह्वान किया। बैठक में वार्ड-32, 33 और 34 के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक का शुभारंभ विधायक ललित चंद्राकर ने भगवान हनुमान की पूजा-अर्चना के साथ किया। इसके बाद उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी दिनों में रिसाली नगर निगम का चुनाव होना है। इसे देखते हुए सभी कार्यकर्ताओं को अभी से पूरी ताकत के साथ संगठनात्मक गतिविधियों में जुट जाना चाहिए।
विधायक चंद्राकर ने कहा कि भाजपा की असली ताकत उसका प्रत्येक कार्यकर्ता और मजबूत संगठन है। बूथ एवं शक्तिकेंद्र संगठन की रीढ़ हैं। रिसाली नगर निगम चुनाव में सफलता के लिए प्रत्येक बूथ पर मजबूती से काम करना होगा। इसके लिए कार्यकर्ता घर-घर पहुंचकर केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की विष्णुदेव साय सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जनता तक पहुंचाएं।
उन्होंने कहा कि बीते वर्षों में डबल इंजन सरकार ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर मेहनत करेंगे और रिसाली नगर निगम में भाजपा का परचम लहराने के लिए पूरी ताकत से काम करेंगे।
-बैठक में ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर मरोदा पुरैना मंडल अध्यक्ष राजू जंघेल, रिसाली मंडल अध्यक्ष अनुपम साहू, महामंत्री पुनाराम कलिहारी, शक्तिकेंद्र प्रभारी नवीन सिन्हा, सहप्रभारी उपेन्द्र रिगरी, सहसंयोजक इंदु साहू, बूथ अध्यक्ष रानू धनकर, शेष जांगड़े, संगीता राय, गजानंद ठाकुर, गज्जू साहू, गौकरण मांडले और भूपेन्द्र बेलचंदन सहित वार्ड के बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.