दुर्ग। दुर्ग जिले में जेल तिराहा से मिनीमाता चौक तथा महाराजा चौक से बोरसी रोड तक सड़क चौड़ीकरण के अंतर्गत विद्युत पोलों की शिफ्टिंग एवं ट्रांसफॉर्मर संबंधी कार्य किए जाएंगे।
लोक निर्माण विभाग, विद्युत/यांत्रिकी संभाग दुर्ग के ए.ई. अब्दुल वारिस से प्राप्त जानकारी अनुसार उक्त कार्यों के लिए 26 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026 तक प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। प्रभावित क्षेत्र 26 अक्टूबर को ऋषभ साउथ सिटी, रॉयल ग्रीन, रॉयल पार्क, यूटोपिया, डी-मार्ट, मनीष पेट्रोल पंप एवं आसपास के क्षेत्र। 27 अक्टूबर को महाराजा चौक, कलकत्ता स्वीट्स, मीनाक्षी नगर, केसरी नंदन हनुमान मंदिर, विश्वनाथ नगर, डल्लू ऑटो, साहू जलेबी, दुबे साहब ट्रांसफॉर्मर, पहराइवा बुटीक एवं आसपास के क्षेत्र। 28 अक्टूबर को न्यू आदर्श नगर, ज्योति ऑप्टिकल्स, जेमिनी हॉस्पिटल, कलर्स हॉस्पिटल एवं आसपास के क्षेत्र। 29 अक्टूबर को वाल्किन्स हॉस्पिटल, मालू मेडिकल, जाल तिराहा, तिरंगा भवन एवं आसपास के क्षेत्र। 30 अक्टूबर को ओल्ड बोरसी, केसरी नंदन हनुमान मंदिर, मीनाक्षी नगर एवं आसपास के क्षेत्र। 31 अक्टूबर को डोमिनोज, न्यू आदर्श नगर, आदर्श नगर, बिजोरा साहब एक्स-मेर, जुगनू डेरा के पीछे एवं आसपास के क्षेत्र शामिल है। नागरिकों से अनुरोध है कि निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्व में कर लें। प्रतिदिन कार्य पूर्ण होने पर विद्युत आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.